• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कहीं हल्की धूप तो कहीं छाया कोहरा, ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, हरिद्वार में येलो अलर्ट

by पहाड़वासी
January 3, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून -उत्तराखंड में ठंड का सितम जारी है। पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं, राजधानी देहरादून और मसूरी समेत कुछ इलाकों में हल्की धूप है। वहीं, हरिद्वार में मौसम विभाग ने ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है।
कड़ाके की सर्दी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है
उत्तराखंड में ठंड का सितम जारी है। पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं, राजधानी देहरादून और मसूरी समेत कुछ इलाकों में हल्की धूप है। वहीं, हरिद्वार में मौसम विभाग ने ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है।
ठंड के कारण सुबह के समय हरिद्वार के अंदर की सड़कों और हाईवे पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार देर से खुल रहे और रात को समय से पहले बंद हो रहे हैं।

हरिद्वार में सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से लोग कंपकंपाते नजर आए। दिन के समय लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और ब्लोअर-हीटर का सहारा लेते नजर आए।
कोहरे के कारण कई फ्लाइटें विलंब से पहुंची
सोमवार सुबह घना कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइटें विलंब से पहुंची। इसका असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। मंगलवार को भी यहां कोहरा छाया हुआ है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कादियान ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह दिल्ली से आने वाली एलांइस एयर की फ्लाइट रद्द हो गई। इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट भी ढाई से अधिक घंटे विलंब से रही। इन दिनों कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही है। गौरतलब है कि पिछले 2-3 दिनों से सुबह काफी घना कोहरा क्षेत्र में रहता है। सोमवार को भी सुबह 11 बजे के आसपास धूप निकली।

कोहरे ने थामी बसों और ट्रेनों की रफ्तार
कोहरे के कारण ट्रेनों और बसों की रफ्तार भी थम रही है। मुरादाबाद बरेली रूट की बसें देरी से पहुंच रही हैं। बसों और ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली हावड़ा एक्सप्रेस औसत चार घंटे देरी से ही स्टेशन पर पहुंच रही है। इस ट्रेन का योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 5:25 और जाने का समय रात को 8:55 है। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस सुबह 5:35 बजे पहुंचती है।
जबकि रात को 9:50 बजे यहां से रवाना होती है। स्टेशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र परिहार ने बताया कि यह दोनों ट्रेन चार घंटे लेट से पहुंच रही है। जबकि यहां से सही समय रवाना हो रही है। वहीं ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बाडमेर से एक्सप्रेस भी औसत एक घंटे लेट से पहुंच रही है। ऋषिकेश से मुरादाबाद बरेली रूट पर संचालित होने वाली बसें तीन-तीन घंटे लेट हो रही हैं। रोडवेज के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि कोहरे के कारण बरेली रूट की बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। ट्रेन से दो से तीन घंटे देरी से पहुंच रही हैं। जबकि दिल्ली मार्ग पर स्थिति सही है।

Previous Post

धामी सरकार का बड़ा फैसला,1800 गांवों में पटवारी स‍िस्‍टम खत्म

Next Post

शीतकाल यात्रा में पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर पहुंचे 14 हजार से अधिक श्रद्धालु

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
उत्तराखंड

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

June 10, 2026
केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 9, 2026
टिहरी:  रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील
अपराध

टिहरी: रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील

June 9, 2026
ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अपराध

ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 8, 2026
Next Post
शीतकाल यात्रा में पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर पहुंचे 14 हजार से अधिक श्रद्धालु

शीतकाल यात्रा में पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर पहुंचे 14 हजार से अधिक श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,056)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (293)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (113)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (858)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

June 10, 2026
केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 9, 2026
टिहरी:  रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील

टिहरी: रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील

June 9, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page