• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

डीएम मयूर दीक्षित ने देर रात थाना उखीमठ का किया औचक निरीक्षण

by पहाड़वासी
January 18, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार देर रात्रि को थाना ऊखीमठ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा कानून व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मालखाना, रसोई, कारागार, सीसीटीवी कैमरे, आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाने में लंबित वादों एवं विवेचाधीन वादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि थाने में जो भी वाद लंबित एवं विवेचाधीन वाद हैं उनको शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था,थाने में सुरक्षा हेतु लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों व विद्युत व्यवस्था सहित इंटरनेट व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में तहसील ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत राजस्व पुलिस गांव जो रेगूलर पुलिस को स्थानांतरित किए गए हैं उन गांवों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखते हुए उन गांवों में भी गश्त लगाई जाय। साथ ही थाने में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों का भी ठीक प्रकार से रख-रखाव करने, अभिलेखों एवं पंजिकाओं का रख-रखाव ठीक तरह से रखने, थाने की साफ-सफाई व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के भी निर्देश दिए हैं ।उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए यात्रा व्यवस्था में ऊखीमठ थाने की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके लिए उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र में भारी बारिश,भू-स्खलन एवं बर्फवारी के कारण जो भी सड़क मार्ग अवरुद्ध होने वाले मार्गों को यातायात हेतु तत्परता से यातायात संचालन करने के लिए आपदा कंट्रोल रूम,जिला कार्यालय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचित करने को कहा है ताकि बाधित सड़क मार्ग को तत्काल यातायात हेतु सुचारू किया जा सके।

इसके पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय ऊखीमठ का निरीक्षण कर तहसील स्तर से संपादित किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की समस्या एवं तहसील स्तर से जारी किए जाने वाले सभी प्रमाण पत्रों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार से कोई बिलंब न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, अधि. अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ हर्षवर्धन, सप्लाई इंस्पेक्टर देवचंद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की हुई मृत्यु, घायल व्यक्ति को भिजवाया हायर सेन्टर

Next Post

दस लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगी “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में शामिल,प्रदेश के 5500 से अधिक विद्यालयों में आयोजित होगा कार्यक्रम,95 ब्लॉक व 8 नगर निगमों के स्कूलों में आयोजित की जाएगी पेंटिंग प्रतियोगिता.

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड

देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू

June 14, 2026
केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प

June 13, 2026
केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 9, 2026
Next Post
दस लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगी “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में शामिल,प्रदेश के 5500 से अधिक विद्यालयों में आयोजित होगा कार्यक्रम,95 ब्लॉक व 8 नगर निगमों के स्कूलों में आयोजित की जाएगी पेंटिंग प्रतियोगिता.

दस लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगी "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम में शामिल,प्रदेश के 5500 से अधिक विद्यालयों में आयोजित होगा कार्यक्रम,95 ब्लॉक व 8 नगर निगमों के स्कूलों में आयोजित की जाएगी पेंटिंग प्रतियोगिता.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,070)
  • कुमाऊं (99)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (229)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

June 18, 2026
अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

June 18, 2026
स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page