• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी -शिक्षकों ने मुख्यालय में किया प्रदर्शन

by पहाड़वासी
January 22, 2023
in रुद्रप्रयाग, शिक्षा
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। पुरानी पेंशन बहाली की एक सूत्रीय मांग को लेकर जिले के कर्मचारी-शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नयी पेंशन योजना को धोखा बताया साथ ही अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी ओपीएस लागू करने की मांग की।

तयशुदा कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में जिले के कर्मचारी शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले जिला मुख्यालय के रूद्रा बैंड पर एकत्र हुए और सभा करते हुए एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह जगवाण ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारी शिक्षकों के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने इस राष्ट्रीय आंदोलन में सभी की भागीदारी का आहवान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण ने कहा कि कर्मचारी शिक्षकों के हितों की लड़ाई में प्राथमिक शिक्षक संघ पहली पंक्ति पर खड़ा होगा। सभा में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, जल संस्थान कर्मचारी संघ, राजकीय शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, मिनिस्ट्रियल फैडरेशन के पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। सभा की अध्यक्षता सौम्य ढौडियाल व संचालन महामंत्री राजीवलोचन राणा ने किया। सभा के बाद कर्मचारी शिक्षकों ने मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक रैली निकालते हुए शिक्षक कर्मी जहां पुरानी पेंशन की मांग कर रहे थे, वहीं प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते रहे। आक्रोशित कर्मचारियों का सैलाब अपने दर्द की पीड़ा बयां कर रहा था।

इस दौरान उपाध्यक्ष राम सिंह राणा, सते सिंह राणा, रामपाल कंडारी, राकेश गैरोलला, नरेश भट्ट, राकेश नैनवाल, रघुवीर बुटोला, लक्ष्मी नेगी, डीपी पुरोहित, आशीष शुक्ला, मानविरेन्द्र बत्र्वाल, नरेश जमलोकी,  मनोज शर्मा, विक्रम झिंक्वाण, मंडलीय अध्यक्ष देवेन्द्र फरस्वाण, दिनेश रौथाण सहित प्रदेश एवं मंडलीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Previous Post

पुंडेश्वर मंदिर में शिव महापुराण का हुआ शुभारंभ,पहले दिन निकाली गई 151 जल कलशों की यात्रा 

Next Post

आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड

देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू

June 14, 2026
केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प

June 13, 2026
केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 9, 2026
Next Post
आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड

आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,065)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (298)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page