• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home गढ़वाल

खास पट्टी हो गई और भी खास, शेफ संजय ने कनाडा में की खास पट्टी रेस्टोरेंट की शुरुआत

by पहाड़वासी
February 23, 2023
in गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

टिहरी गढ़वाल- टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खास पट्टी अब और अधिक खास हो गई है। कारण है कि टिहरी गढ़वाल के पौड़ीखाल गांव के रहने वाले शेफ संजय सिंह ने अपने दमखम पर कनाडा में खास पट्टी पेन इंडियन कुजीन रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र के लोग जहां गौरवान्वित हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बताया जा रहा है कि कनाडा में खास पट्टी रेस्टोरेंट अपने आप में एक खास और अनूठा रेस्टोरेंट है। जिसमें उत्तराखंडी व्यंजनों के साथ-साथ देश-विदेश के कई लजीज व्यंजन परोसे जाते हैं। टिहरी गढ़वाल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले काफी संख्या में युवा विदेशों में बतौर शेफ कार्य कर रहे हैं। हिंडोलाखल क्षेत्र के ग्राम छाम निवासी अमित रतूड़ी के अनुसार शेफ संजय सिंह चंद को अपनी मिट्टी से बहुत प्यार है। जिस कारण उन्होंने गांव की पट्टी के नाम से खास पट्टी रेस्टोरेंट की शुरुआत की है।
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने भी शेफ संजय सिंह को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा कि देवप्रयाग से कनाडा तक का शानदार सफर, बधाई हो संजय। हम सभी खास पट्टी वासियों को अपने कार्य से गौरवान्वित करने हेतु धन्यवाद। देवप्रयाग क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के युवा नेता गणेश भट्ट ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। कनाडा में होने के कारण हालांकि अभी शेफ संजय से बात नहीं हो पाई है। इनसे वार्ता के बाद देवप्रयाग से कनाडा तक के दिलचस्प सफर की पूरी जानकारी सभी पाठकों तक पहुंचाई जाएगी।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने सेलाकुई में किया सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण

Next Post

फर्जी इनकम टैक्स अफसर गिरफ्तार, फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर कमाते थे लाखों, ऐसा हुआ खुलासा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी
उत्तराखंड

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

August 18, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

August 17, 2026
Next Post
फर्जी इनकम टैक्स अफसर गिरफ्तार, फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर कमाते थे लाखों, ऐसा हुआ खुलासा

फर्जी इनकम टैक्स अफसर गिरफ्तार, फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर कमाते थे लाखों, ऐसा हुआ खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,251)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (359)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज,सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई-सभी डीएम को एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश-मंडलायुक्तों के कंधों पर डाला गया माॅनिटरिंग का दायित्व

August 25, 2026
90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page