• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हल्दापानी में भू-धंसाव…मकानों में पड़ीं बड़ी-बड़ी दरारें, 70 भवनों पर मंडरा रहा खतरा

by पहाड़वासी
March 20, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली-बारिश के कारण चमोली जिले के हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के बाशिंदों की रात की नींद उड़ गई है। आपदा प्रभावित परिवार रातभर सो नहीं पा रहे हैं। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को भूस्खलन का डर सता रहा है। लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन की ओर से भूस्खलन के ट्रीटमेंट पर कोई ध्यान कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे यहां भूस्खलन बढ़ता ही जा रहा है।हल्दापानी के विकासनगर मोहल्ले में हो रहे भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए बीते वर्ष नवंबर में 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की, लेकिन अभी तक भी यहां कार्य शुरू नहीं हो पाया है। आपदा प्रभावित अनीता रतूड़ी ने कहा कि तहसील और राजस्व विभाग के अधिकारी कई बार भूस्खलन क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अभी भी यहां सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ।अब कुछ ही महीनों में बरसात शुरू हो जाएगी, भूस्खलन से आंगन पूरी तरह से ध्वस्त पड़ा है, जिससे यहां रहने में भी डर लग रहा है। प्रभावित सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि लगातार भूस्खलन होने से कई मकान रहने लायक नहीं हैं। प्रशासन की ओर से क्षति का मुआवजा भी नहीं दिया है।

बारिश होने पर रातभर सो नहीं पा रहे हैं। वहीं, प्रभावित विमला बिजल्वाण का कहना है कि अपनी जिंदगीभर की मेहनत की कमाई से मकान बनाया। वर्ष 2017 में पति की मृत्यु हो गई। जिससे परिवार की जिम्मेदार मेरे कंधे पर आ गई। मकान भूस्खलन के मुहाने पर आ गया है। हम कहां जाएं, प्रशासन कह रहा है मकान छोड़कर किराये के घरों में जाओ, लेकिन घर का सामान कहां ले जाएं, कुछ समय में नहीं आ रहा है।

भूस्खलन से 70 भवनों को बना खतरा
हल्दापानी में भूस्खलन से 70 मकानों को खतरा बना है। कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने बतया कि बीते 28 दिसंबर को भूस्खलन के सुधारीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चार में से तीन ठेकेदारों के अधूरे आवेदन के चलते वे निरस्त हो गए। एक ठेकेदार का आवेदन सही पाए जाने पर विभाग ने उसे शासन को भेज दिया है, शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही भूस्खलन का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।

Previous Post

पटवारी पेपर लीक मामले में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को रटवाया था प्रश्नपत्र

Next Post

बिग ब्रेकिंग:-पेपर की सील टूटती नही तोड़ी जाती है,बेरोजगार संघ द्वारा किये गये खुलासे में ट्रक ड्राइवर का वीडियो आया सामने

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

March 27, 2026
चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी
उत्तराखंड

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी
उत्तराखंड

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,917)
  • कुमाऊं (91)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (203)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (823)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

March 27, 2026
चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page