• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने प्रेस से की वार्ता

by पहाड़वासी
April 18, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने संयुक्त रूप से जिला कार्यालय सभागार में प्रेस से वार्ता की।
श्री केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछली यात्रा के अनुभव को देखते हुए इस यात्रा में कई नई व्यवस्थाएं शामिल की गई हैं जिनमें यात्रियों को एक दिन में केदारनाथ धाम में शासन द्वारा 13 हजार तक की संख्या को निर्धारित किया है तथा यात्रियों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है जिससे दर्शनार्थियों को सुगमता के साथ बाबा केदार के दर्शन हो सकें। इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गई है जिसके लिए यात्रा मार्ग में 12 स्थानों पर एमआरपी बनाए गए हैं तथा 22 चिकित्सकों एवं 22 फार्मसिस्ट तैनात किए गए हैं जिनकी रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाएगी तथा सभी को उचित प्रशिक्षण दिया गया है इनमें 3 फिजिशियन एवं 2 ऑर्थोपेडिक डाॅक्टर तैनात किए गए हैं। आवश्यक सेवा हेतु यात्रा मार्ग में 6 एंबुलेंस तैनात की गई हैं जिसमें 3 एंबुलेंस रिजर्व में रखी गई हैं तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए शासन द्वारा एक एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।


साफ-सफाई व्यवस्था हेतु सुलभ इंटरनेशनल द्वारा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई है तथा मंदिर परिसर में केदारनाथ नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई की जाएगी। सुलभ द्वारा इस बार स्थाई शौचालय की व्यवस्था की जा रही है तथा वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था हेतु प्लास्टिक एवं पानी की बोतलों में क्यूआर कोड की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है तथा यात्रा मार्ग में व्यापक सफाई व्यवस्था को लगातार रखने के लिए जागरुकता कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।


यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण पशुपालन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसके साथ ही डंडी-कंडी का भी पंजीकरण जिला पंचायत द्वारा किया जा रहा है जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु जी मैक्स द्वारा सभी का आॅनलाइन डाटा तैयार किया जाएगा। यात्रा मार्ग में यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने हेतु जल संस्थान द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 9 वाटर आरओ स्थापित किए हैं। यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम तक 74 स्टेंड पोस्ट स्थापित किए गए हैं। घोड़ा पड़ाव यात्रा मार्ग तक 39 पानी की चरियां स्थापित की गई हैं जिनमें 17 स्थानों पर गर्म पानी की व्यवस्था की गई है तथा यात्रा मार्ग में विद्युत व्यवस्था हेतु पूरे यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लगाई गई हैं।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए उचित आवास व्यवस्था हेतु गुप्तकाशी से बड़ी लिनचोली तक जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में 2500 लोगों की ठहरने की व्यवस्था होगी इसी के साथ केदारनाथ धाम में 2 टैंट काॅलोनी न्यू घोड़ा पडाव एवं हिमलोक काॅलोनी में किया जा रहा है जिसमें 80-80 बैड तैयार किए जा रहे हैं जिसमें 1600 लोगों की ठहरने की व्यवस्था है तथा जीएमवीएन के टैंट एवं गेस्ट हाउस में कुल 2500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
प्रेस को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 450 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है तथा 150-200 पुलिस कार्मिकों की व्यवस्था बाहर से की गई जा रही है तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। यात्रा के दौरान खोया पाया केंद्र का संचालन भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों हेतु अलग-अलग भाषाओं में साईन बोर्ड तैयार किए गए हैं। बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों से किसी तरह की ठगी न हो इसके लिए साइबर सेल को ब्रीफ्रिंग किया गया है। यात्रा के दौरान जाम से निपटने हेतु अतिरिक्त पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।
प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजवीर सिंह चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश, सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous Post

तल्लानागपुर सम्मान समारोह मे 20 से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

Next Post

यहाँ बाघ की दहशत से 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा
अपराध

बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी,पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांटों में लाखों की चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब,महज 6 दिन में पुलिस ने किया हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा

August 5, 2026
रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

July 29, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
Next Post
खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया बाघ, बुरी हालत में बरामद हुआ शव

यहाँ बाघ की दहशत से 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,251)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (359)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज,सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई-सभी डीएम को एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश-मंडलायुक्तों के कंधों पर डाला गया माॅनिटरिंग का दायित्व

मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज,सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई-सभी डीएम को एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश-मंडलायुक्तों के कंधों पर डाला गया माॅनिटरिंग का दायित्व

August 25, 2026
90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

August 24, 2026
जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page