• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

by पहाड़वासी
August 17, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, गढ़वाल, यूथ, रुद्रप्रयाग, शिक्षा
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

:ब्यूरो –

जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंडाली में 14 वर्षीय किशोरी की मौत की दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कक्षा नौ में पढ़ने वाली स्वाति का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने की खबर ने परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी झकझोर दिया। घटना के बाद ग्राम कंडाली और स्वाति के पैतृक गांव भणज में मातम पसरा हुआ है। मासूम बेटी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।

स्वाति पुत्री बीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम भणज विकासखंड अगस्त्यमुनि की रहने वाली थी और कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया गया कि वह पढ़ाई के लिए पिछले कुछ समय से अपने नाना सुरेंद्र सिंह के घर ग्राम कंडाली में रह रही थी। ग्रामीणों के अनुसार स्वाति शांत स्वभाव की थी तथा पढ़ाई में उसकी विशेष रुचि थी। ऐसे में उसकी अचानक मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

घर के भीतर मिला फंदे से लटका शव,
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को परिजनों की नजर स्वाति पर पड़ी तो वह घर के भीतर फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल उसे अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल मुकेश चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया।

मौत के पीछे क्या था कारण? जांच में जुटी पुलिस
कोतवाल मुकेश चौहान के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मासूम की मौत ने खड़े किए कई सवाल
महज 14 वर्ष की उम्र में स्वाति की मौत ने क्षेत्रवासियों को भीतर तक झकझोर दिया है। आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया—यह सवाल ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि किशोरी की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की आशंका या भ्रम की स्थिति न रहे।

स्वाति की मौत की खबर से भणज और कंडाली दोनों गांवों में शोक की लहर है। परिवार की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस घर में कुछ समय पहले तक किशोरी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर उम्मीदें थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Previous Post

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

August 17, 2026
दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित
उत्तराखंड

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026
तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें
उत्तराखंड

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

August 16, 2026
पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
उत्तराखंड

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

August 16, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,229)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (357)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

August 17, 2026
दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page