• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home धार्मिक

कपाट खुलने के बाद धाम में हुआ ‘चमत्कार’, तीर्थ पुरोहित मान रहे देश के लिए शुभ संकेत

by पहाड़वासी
April 28, 2023
in धार्मिक
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


चमोली-कपाट खुलने के बाद धाम में हुआ ‘चमत्कार’, तीर्थ पुरोहित मान रहे देश के लिए शुभ संकेतबर्फ की फुहारों और पुष्पवर्षा के बीच बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर वृष लग्न में बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। चारों ओर वैदिक मंत्रोचारण और जय बदरीनाथ का जयघोष सुनाई दे रहा था।लेकिन कपाट खुलने के बाद एक ऐसी बात हुई जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। वहीं, तीर्थ पुरोहित इसे देश के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।कपाट खुलने के बाद जब देखा गया तो भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाए गए घृत कंबल पर इस बार भी घी ताजा मिला। बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि घृतकंबल पर घी ताजा मिलने का अभिप्राय यह है कि देश में खुशहाली बनी रहेगी। बीते वर्ष भी कंबल पर लगा घी ताजा था। बाहर इतनी बर्फबारी के बाद ठंड होने के बाद भी अगर घी सूखता नहीं है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।धार्मिक परंपराओं के अनुसार, कपाट बंद होने पर भगवान बदरीनाथ को घी में लिपटा कंबल ओढ़ाया जाता है।ये कंबल विशेष रूप से माणा गांव की महिलाओं की ओर से तैयार किया जाता है। कन्याएं और सुहागिन इस कंबल को एक दिन में तैयार करतीं हैं।जिस दिन ये घृत कंबल तैयार किया जाता है उस दिन कन्याएं और महिलाएं उपवास रखतीं हैं। एक घृत कंबल (घी में भिगोया ऊन का कंबल) को भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाया जाता है। शीतकाल के बाद जब कपाट खोले जाते हैं तो सबसे पहले घी में लिपटे इस कंबल को हटाया जाता है।अगर कंबल का घी अधिक नहीं सूखा है तो उस साल देश में खुशहाली रहेगी।अगर कंबल का घी सूख गया या कम हो गया तो उस साल देश में सूखा या अत्यधिक बारिश की आशंका रहती है।बता दें कि कपाट खुलने के मौके पर दोपहर 11 बजे बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा शुरू हुई। पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम से होने के बाद दूसरी पूजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से हुई। इसके बाद धाम में विधिवत रूप से पूजा संपन्न हुई। सुबह साढ़े दस बजे तक तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ के निर्वाण (बिना श्रृंगार के) दर्शन किए। अपराह्न तीन बजे बदरीनाथ को भोग लगाया गया।

Previous Post

बिछड़े दम्पत्ति को मिलवाने हेतु गौरीकुण्ड में नियुक्त पुलिस बल द्वारा प्रस्तुत किया गया टीम वर्क की भावना का नमूना

Next Post

अंकिता हत्याकांड-हत्या के अगले दिन थाने में क्या कर रहे थे आरोपी-गवाह, पुलिस कार्रवाई पर फिर उठे ये सवाल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर  चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय
उत्तराखंड

श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय

August 11, 2026
बिहार के यात्री की केदारनाथ में बिगड़ी तबीयत, एयर लिफ्ट कर भेजा गया ऋषिकेश
उत्तराखंड

बिहार के यात्री की केदारनाथ में बिगड़ी तबीयत, एयर लिफ्ट कर भेजा गया ऋषिकेश

July 26, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
Next Post
अंकिता हत्याकांड-हत्या के अगले दिन थाने में क्या कर रहे थे आरोपी-गवाह, पुलिस कार्रवाई पर फिर उठे ये सवाल

अंकिता हत्याकांड-हत्या के अगले दिन थाने में क्या कर रहे थे आरोपी-गवाह, पुलिस कार्रवाई पर फिर उठे ये सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,275)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (364)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत सुरक्षित

कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत सुरक्षित

September 6, 2026
मृत बकरी का मांस खाने से 24 से अधिक ग्रामीण बीमार, बच्चों समेत कई अस्पताल में भर्ती

मृत बकरी का मांस खाने से 24 से अधिक ग्रामीण बीमार, बच्चों समेत कई अस्पताल में भर्ती

September 6, 2026
यूरोप की धरती पर श्रीनगर के चिकित्सक कृष्ण कुमार गुप्ता करेंगे प्रतिभाग। EAO कांग्रेस 2026 में मिला आमंत्रण

यूरोप की धरती पर श्रीनगर के चिकित्सक कृष्ण कुमार गुप्ता करेंगे प्रतिभाग। EAO कांग्रेस 2026 में मिला आमंत्रण

September 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page