• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

खतरनाक रॉटविलर कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान,लगाने पड़े 200 टांके, महिला की हालत गंभीर

by पहाड़वासी
July 7, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून– 07 जुलाई 2025

रॉटविलर नस्ल के खतरनाक कुत्तों ने एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। मामला देहरादून का है,यहां राजपुर क्षेत्र के किशननगर की रहने वाली कौशल्या देवी को रविवार सुबह करीब चार बजे मंदिर जाते वक्त पड़ोसी के रॉटविलर के दो कुत्तों ने काट लिया। उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कौशल्या देवी के बेटे की शिकायत पर कुत्ते के मालिक मोहम्मद जैद के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रॉटविलर नस्ल को पालना प्रतिबंधित है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कौशल्या देवी के बेटे उमंग निर्वाल ने बताया कि उनकी माता रोजाना पास के अर्द्धनादेश्वर मंदिर में जाती हैं। रविवार को भी वह सुबह चार बजे घर से निकली थीं। पास में ही मोहम्मद जैद का घर है। जैद ने रॉटविलर नस्ल के दो कुत्ते पाले हुए हैं। जैसे ही उनकी माता जैद के घर के सामने से गुजरीं तभी कुत्तों ने दीवार फांदकर उन पर हमला कर दिया। दोनों कुत्तों ने उनकी माता को बुरी तरह से काट लिया। शोर सुनकर वहां लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों के चंगुल से कौशल्या देवी को बचाया। आरोप है कि हमले के दौरान लोगों ने कुत्तों के मालिक को आवाज लगाई लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया।

कौशल्या देवी को लहूलुहान हालत में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसएसपी ने बताया कि कुत्तों के मालिक मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कौशल्या देवी ने बताया कि ये कुत्ते पहले भी कॉलोनी के लोगों पर हमला कर चुके हैं। पूर्व में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सिर, हाथ और पैर पर आए 200 टांके, हाथ की दो हड्डियां टूटीं⤵️

उमंग ने बताया कि उनकी माता के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं। हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टरों ने सोमवार को हाथ का ऑपरेशन करने की बात कही है। जबकि, कान का ऑपरेशन रविवार को ही कर दिया गया।

रॉटविलर पहले भी कई लोगों को कर चुका है घायल⤵️

एसएसपी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद जैद के इन रॉटविलर ने किसी पर हमला किया हो, इससे पहले भी ये कुत्ते कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जैद से कई बार की, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती। ऐसे में अब मोहम्मद जैद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।

Previous Post

स्कूटी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई, युवती खाई में गिरी, गंभीर रूप से घायल

Next Post

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार
अपराध

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

July 21, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा
उत्तराखंड

दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा

July 21, 2026
रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को टिहरी के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
उत्तराखंड

रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को टिहरी के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

July 19, 2026
Next Post
द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (208)
  • उत्तराखंड (4,148)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (337)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (119)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (101)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

July 21, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा

दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा

July 21, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page