• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पौष माह के लिए आदिबदरी मंदिर के कपाट बंद,अब मकर संक्रांति को खुलेंगे

by पहाड़वासी
December 16, 2022
in उत्तराखंड, पर्यटन, सामाजिक
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली-शंख ध्वनि व भगवान के जयकारों के साथ परंपरागत तरीके से आदिबदरी मंदिर के कपाट शुुक्रवार शाम साढ़े सात बजे पौष माह के लिए बंद हो गए। शृंगार दर्शन व अर्घ्य पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में कपाट बंद समारोह हुआ जिसका उद्घाटन क्षेत्र के समाजसेवी नरेंद्र चाकर ने किया। इस दौरान महिला मंगल दलों ने लोकनृत्यों और नंदा देवी के विदाई गीतों की प्रस्तुति दी। अब मंदिर के कपाट 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन खोले जाएंगे।
मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान महिला मंगल दल खेती, खाल, रंडोली, ढमकर, हरगांव, जुलगढ, नगली, थापली, मैतोली ने लोकनृत्यों व गीतों की प्रस्तुति दी जिसमें रंडोली गांव के डोली नृत्य व खेती के नंदा देवी के विदाई गीत को दर्शकों ने खूब सराहा।आदिबदरी जीआईसी, एसजीआरआर, प्राथमिक स्कूल आदिबदरी व खाल के कार्यक्रमों ने खूब समा बांधा। आचार्य सुनील खंडूड़ी के निर्देशन में मंदिर प्रांगण में यज्ञ हुआ। शाम को भोग मंडप में थापली के ग्रामीणों ने कड़ाह भोग तैयार किया। पंडित चक्रधर थपलियाल ने शुक्रवार शाम को ठीक 7.30 बजे भगवान की पंचज्वाला आरती उतारी। फिर सामूहिक कड़ाह भोग लगाने के बाद भगवान आदिबदरी नाथ को निर्वाण स्वरूप दिया और भगवान को घृत कंबल लपेटकर पौष माह के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने बताया कि आगामी 15 जनवरी को आदिबदरी नाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर एक सप्ताह का महाभिषेक समारोह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कपाट बंद समारोह में महासचिव हिमेंद्र कुंवर, उपाध्यक्ष बीरेंद्र भंडारी, सुनील खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष बलवंत भंडारी, विजय चमोला, नरेश बरमोला, गैंणा रावत, नवीन बहुगुणा, लक्ष्मण नेगी, ब्रिजेश कुंवर और यशवंत भंडारी मौजूद थे।

Previous Post

प्रशासन ने चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से की भेंट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्कूटी चलाने का शौक, श्रीनगर से दो नाबालिग बच्चों ने उठा ली एक स्कूटी, पुलिस ने किया बरामद
उत्तराखंड

स्कूटी चलाने का शौक, श्रीनगर से दो नाबालिग बच्चों ने उठा ली एक स्कूटी, पुलिस ने किया बरामद

September 21, 2026
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बामणी गांव में भी पूजा-अर्चना,मातृशक्ति के साथ चाचणी नृत्य में भी लिया भाग
उत्तराखंड

बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बामणी गांव में भी पूजा-अर्चना,मातृशक्ति के साथ चाचणी नृत्य में भी लिया भाग

September 20, 2026
उत्तराखंड फोटो फेयर में श्रीनगर फोटोग्राफी वेलफेयर सोसाइटी सम्मानित
उत्तराखंड

उत्तराखंड फोटो फेयर में श्रीनगर फोटोग्राफी वेलफेयर सोसाइटी सम्मानित

September 20, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से की भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से की भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (220)
  • उत्तराखंड (4,310)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (383)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

स्कूटी चलाने का शौक, श्रीनगर से दो नाबालिग बच्चों ने उठा ली एक स्कूटी, पुलिस ने किया बरामद

स्कूटी चलाने का शौक, श्रीनगर से दो नाबालिग बच्चों ने उठा ली एक स्कूटी, पुलिस ने किया बरामद

September 21, 2026
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बामणी गांव में भी पूजा-अर्चना,मातृशक्ति के साथ चाचणी नृत्य में भी लिया भाग

बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बामणी गांव में भी पूजा-अर्चना,मातृशक्ति के साथ चाचणी नृत्य में भी लिया भाग

September 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page