• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

26 वर्ष बाद सीएचसी अगस्त्यमुनि के ओटी में दिखी चहल पहल,एक लाख की आबादी को मिली बड़ी राहत, जनरल सर्जन ने संभाला कार्यभार

by पहाड़वासी
April 4, 2023
in रुद्रप्रयाग, स्वास्थ्य
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

अगस्त्यमुनि-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में जनरल सर्जन के कार्यभार ग्रहण करने से आस-पास की लगभग एक लाख की आबादी को बड़ी राहत मिली है। वहीं छोटे ऑपरेशन सीएचसी में होने से जिला अस्पताल का बोझ भी काफी कम हो जायेगा। सीएचसी अगस्त्यमुनि में 26 वर्ष बाद फिर से ओटी में चहल पहल होने लगी है।

वर्ष 1995-96 में डॉ आनन्द बोहरा इस अस्पताल में सर्जन रहे थे। उनके जाने के बाद यहां का ओटी एकदम सुनसान हो गया था। अब डॉ वैभव विशाल सिंह के सर्जन का पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीएचसी के ऑपरेशन थियेटर को संवारकर उसे छोटे मोटे ऑपरेशन के लायक बना कर ऑपरेशन करना प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने फाटा ग्राम के निवासी मंगल सिंह (53) का एक कठिन ऑपरेशन कर इसका श्रीगणेश किया। उसमें उनका साथ दिया स्टाफ नर्स रोमा एवं निधि ने। मंगल सिंह का पूर्व में पित्ताशय की पत्थरी का ऑपरेशन हुआ था और फिर से उन्हें पेट की समस्या होने लगी थी। जांच करने पर पाया कि उनकी आंते पलट गई थी। डॉ वैभव ने सफलता पूर्वक उनका ऑपरेशन कर उन्हें राहत प्रदान की। अभी फिलहाल वे अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डॉ वैभव ने बताया कि जनवरी माह में जब उन्होंने अगस्त्यमुनि में कार्यभार ग्रहण किया तो यहां पर ऑपरेशन थियेटर की स्थिति ठीक नहीं थी। दो माह तक वे ऑपरेशन के लिए संसाधन जुटाते रहे। अब कहीं ओटी की हालत छोटे मोटे ऑपरेशन लायक हो पाई है। अभी भी सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरणों की काफी कमी है। फिलहाल यदि अस्पताल में कॉटरी मशीन, जो रक्त के रिसाव को रोकती है, मिल जाय तो काफी राहत मिल जायेगी। इसके लिए केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत से भी अनुरोध किया है और उन्होंने शीघ्र ही मशीन लगवाने का आश्वासन दिया है।

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विशाल वर्मा ने बताया कि कम संसाधनों के बावजूद अस्पताल अपनी क्षमता से अधिक मरीजों का इलाज कर रहा है। एक्सरे मशीन (सीआर) अस्पताल में लग गई है तथा सुचारू रूप से कार्य कर रही है। वहीं अल्टाªसाउण्ड मशीन भी लग गई है तथा कुछ दिनों में वह भी कार्य करने लग जायेगी। सर्जन के आने से काफी राहत मिल गई है। एक दो माह में निश्चेतक विशेषज्ञ भी सीएचसी को मिल जायेगा। अभी श्रीनगर से निश्चेतक डॉ बुलाना पड़ रहा है। ओटी तकनीकी सहायक, स्टाफ नर्स एवं वार्ड ब्यॉय की कमी से ऑपरेशन में दिक्कतें आयेंगी। सीएचसी के लिए भवन की कमी भी हो रही है। ओपीडी हेतु चिकित्सकों को कमरा नहीं मिल पा रहा है। वहीं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने पर उनके लिए ओपीडी हेतु कमरा उपलब्ध कराना मुश्किल हो जायेगा। अस्पताल में केवल 24 बेड उपलब्ध हैं। सीएचसी अगस्त्यमुनि में कमियों के बाबजूद कम संसाधनों के साथ सर्जन के कुशलता पूर्व कार्य करने से स्थानीय जनता को काफी राहत मिली है।

Previous Post

उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती :गड़बड़ी में एक और आया पकड़ में,अब तक हो चुके हैं पांच गिरफ्तार

Next Post

आयोग ने JE के बाद अब AE भर्ती परीक्षा भी की रद्द, पेपर लीक में शामिल नौ नकलचियों की हुई पुष्टि

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर मिला उपचार
दुर्घटना

रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर मिला उपचार

May 23, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
आयोग ने JE के बाद अब AE भर्ती परीक्षा भी की रद्द, पेपर लीक में शामिल नौ नकलचियों की हुई पुष्टि

आयोग ने JE के बाद अब AE भर्ती परीक्षा भी की रद्द, पेपर लीक में शामिल नौ नकलचियों की हुई पुष्टि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,023)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (278)
  • दुर्घटना (215)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (111)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (849)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

May 24, 2026
रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page