• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

48 साल बाद पौड़ी को मिली महिला जिलाधिकारी, स्वाति एस. भदौरिया ने संभाला मोर्चा

by पहाड़वासी
June 23, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

कलेक्ट्रेट पहुंचते ही किया निरीक्षण, फाइलों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पौड़ी गढ़वाल–
    नवनियुक्त जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को पहले ही दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीय कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि पंजिकाएं सुव्यवस्थित रखी जाएं और पत्राचार अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली से ही किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी कार्मिक अवकाश या फील्ड ड्यूटी पर हों उनकी जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी फाइलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, भूमि अभिलेख, सूचना का अधिकार पटल, प्राधिकरण अनुभाग सहित अन्य अनुभागों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

गौरतलब है कि जनपद को 48 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर महिला जिलाधिकारी मिली हैं। वर्ष 1976-77 में ज्योति पांडे जिले की पहली महिला डीएम बनी थीं। अब स्वाति एस. भदौरिया के रूप में पौड़ी को दूसरी महिला जिलाधिकारी मिली हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, उपजिलाधिकारी लेंसडाउन शालिनी मौर्य, उपजिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत, ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous Post

घात लगाए गुलदार ने महिला पर किया हमला,महिला की हुई मौत

Next Post

तुंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 99.04 लाख रुपये स्वीकृत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
उत्तराखंड

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
Next Post
तुंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 99.04 लाख रुपये स्वीकृत

तुंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 99.04 लाख रुपये स्वीकृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,131)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (333)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page