• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कठिन परिस्थितियों में सोनप्रयाग से यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार

by पहाड़वासी
June 27, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग–

पिछले तीन दिनों से सोनप्रयाग-मुनकटिया में हो रहे भूस्खलन से शटल सेवा एवं श्री केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है। पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे बोल्डर और मलबे की वजह से मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है, जिससे यात्रियों की आवाजाही बाधित हो रही है।

प्रशासन द्वारा मार्ग को सुचारु करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सोनप्रयाग से मुनकटिया तक निर्मित पैदल मार्ग पर बने अस्थाई पुल के एप्रोच पर गैबियन (पत्थरों से भरे मजबूत तार के बॉक्स) लगाकर मार्ग को ऊँचा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में पुल के पहुंच मार्ग को नुकसान न पहुंचे और पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही निर्बाध बनी रहे।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) के अधिशासी अभियंता विनय झिंकवाण ने बताया कि यह वैकल्पिक अस्थाई मार्ग लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा है, इसके अतिरिक्त मार्ग के दोनों तरफ नदी पर दो अस्थाई स्टील सेतु भी लगाए गए है। जो वर्तमान में यात्रा के लिए उपयुक्त है, किंतु कदाचित जलस्तर बढ़ने के कारण पुल की एप्रोच पर नदी का पानी आ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि पुल के एप्रोच को और सुरक्षित करने के लिए गैबियन लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि नदी की धाराएँ पुल की एप्रोच को प्रभावित न कर सकें।

उन्होंने आश्वासन दिया कि यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से जारी रह सके और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Previous Post

बस दुर्घटना में दूसरे दिन भी लापता चल रहे लोगों की तलाश के लिये सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी

Next Post

केदारनाथ यात्रा :ट्रक में ला रहे थे शराब और आ गए रुद्रप्रयाग पुलिस के लपेटे में!!!

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड

चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास

April 26, 2026
सुगम एवं सुरक्षित केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन सतर्क!! जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का व्यापक निरीक्षण अभियान जारी!!
उत्तराखंड

सुगम एवं सुरक्षित केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन सतर्क!! जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का व्यापक निरीक्षण अभियान जारी!!

April 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026
कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत
उत्तराखंड

कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत

April 25, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा :ट्रक में ला रहे थे शराब और आ गए रुद्रप्रयाग पुलिस के लपेटे में!!!

केदारनाथ यात्रा :ट्रक में ला रहे थे शराब और आ गए रुद्रप्रयाग पुलिस के लपेटे में!!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,963)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (237)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (103)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (834)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (216)
  • स्वास्थ्य (75)

Recent.

चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास

चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास

April 26, 2026
सुगम एवं सुरक्षित केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन सतर्क!! जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का व्यापक निरीक्षण अभियान जारी!!

सुगम एवं सुरक्षित केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन सतर्क!! जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का व्यापक निरीक्षण अभियान जारी!!

April 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page