• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बागवान में एलएंडटी कंपनी को खनन पट्टे आवंटित किए जाने पर रोष,खनन पट्टा निरस्त नहीं किये जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

by पहाड़वासी
October 3, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा बागवान में राज्य सरकार द्वारा एलएंडटी कम्पनी को अलकनंदा नदी किनारे स्थित नए खनन पट्टे आवंटित किए जाने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। शुक्रवार को देवप्रयाग जन अधिकार मोर्चा के संस्थापक गणेश भट्ट एवं ग्राम प्रधान नरेश कोठियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर में धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया। इस मौके पर समाजसेवी गणेश भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार लगातार पहाड़ों में बड़ी-बड़ी कम्पनियों को विकास के नाम पर ठेके दे रही है। जिस कारण पहाड़ खोखले हो रहे हैं, नदियाँ सूख रही हैं खेत और जंगल बर्बाद हो रहे है एवं गाँव के गाँव खाली हो रहे है। भट्ट ने कहा कि यदि एल एंड टी कम्पनी को नदी किनारे दिए गए नए खनन पट्टे को निरस्त नहीं किया गया तो यह कम्पनी रेलवे परियोजना के नाम पर 6 महीने में नदी किनारे के सभी पत्थर और रेत सामग्री को समाप्त कर देगी और यहाँ का जल, जंगल और जमीन बर्बाद कर देगी। कहा कि भविष्य में क्षेत्र के 150 से अधिक गाँवों के ग्रामीणों को ना मकान आदि कार्यों हेतु पत्थर और रेत मिल पायेगा ना स्थानीय ठेकेदारों को यह पट्टा मिलेगा और ना ही घोडा और मालगाड़ी संचालकों को रोजगार मिल पायेगा। ग्राम प्रधान नरेश कोठियाल ने कहा कि ग्राम सभा द्वारा एक वर्ष पूर्व ही जिलाधिकारी टिहरी, क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एल एंड टी कम्पनी को पट्टा न देने के विषय में आपति दर्ज कर चुकी थी, बावजूद आज एलएंडटी कम्पनी को नया खनन पट्टा आवंटित कर देना बेहद निंदनीय है। कहा कि यदि 10 दिनों में एलएंडटी का खनन पट्टा निरस्त नहीं किया गया तो समस्त ग्रामवासी कम्पनी एवं शासन प्रशासन के विरुद्ध बड़ा आन्दोलन शुरू करेंगे। धरना देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य भारती रावत, भल्लेगांव क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला देवी, राम प्रसाद, मथुरा प्रसाद, सुभाष चौहान, अतुल चौहान, शूरवीर सिंह रावत, उदय रावत, नागेंद्र, दीपा देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, प्रमिला देवी, विवेक भट्ट, अनिल पांडे, हर्ष लाल, गब्बू लाल, विनोद लाल, नरेंद्र लाल, भारती लाल सहित आदि मौजूद थे।

Previous Post

उत्तराखंड में मानसून की विदाई अभी अधूरी,इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Next Post

तेजी के साथ किया जा रहा सड़कों को गड्डा मुक्त, रुद्रप्रयाग जिले के लिंक मार्गो को लोक निर्माण विभाग कर रहा दुरुस्त, मुख्य अभियंता पैच भरने के कार्यों का कर रहे निरीक्षण

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी
उत्तराखंड

June 21, 2026
पाबौ-पैठाणी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (201)
  • उत्तराखंड (4,079)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (302)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (864)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

June 21, 2026
पाबौ-पैठाणी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

पाबौ-पैठाणी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

June 21, 2026
नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page