• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सीएम धामी का ऐलान:- तीन माह में बनेगी नई पर्यटन और ऊर्जा नीति

by पहाड़वासी
November 10, 2022
in उत्तराखंड, देश-विदेश, पर्यटन, राजनीति, शिक्षा, सामाजिक, स्वास्थ्य
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-उत्तराखंड में पर्यटन और ऊर्जा के क्षेत्र में उत्पादन एवं निवेश बढ़ाने के लिए तीन माह के भीतर नई नीति बनेगी। ये घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन और ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसके अलावा इन दोनों क्षेत्रों में हमारे पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। जहां पर्यटन के लिए हमारे पास तमाम खूबसूरत जगहें उपलब्ध हैं, वहीं जल विद्युत और सौर ऊर्जा के लिए भी हमारे यहां पानी और धूप की कमी नहीं है। ऐसे में हमें इस ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

2027 तक GDP को दोगुना करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में ज्यादा निवेश को बढ़ाने के लिए सरल एवं प्रभावी नीति तीन माह में बनाई जाएगी। वहीं एक सरलीकृत लघु जल विद्युत और सौर ऊर्जा नीति भी बनाई जाएगी। इनामी बदमाशों को पकड़वाने वाले लोगों को पुरस्कृत करने के लिए पुलिस विभाग में एक करोड़ का कोष बनाया जाएगा। 2027 तक सकल घरेलू उत्पाद को दोगुना करने का भी लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड के आंदोलन का इतिहास और लोक संस्कृति के विभिन्न आयामों को पाठ्य पुस्तकों में शामिल कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

जल्द की जाएंगी 19 हजार भर्तियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी या रोजगार से जोड़ने को सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए यूकेएसएसएससी की सारी भर्तियां लोक सेवा आयोग को ट्रांसफर कर दी गईं हैं। इनमें से करीब सात हजार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि जल्द ही 19 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए भी सरकार कई स्कीम जल्द लाने जा रही है।

एक हजार स्कूलों का होगा सुदृढ़ीकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार चाहिए। इसके लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार का काम किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए रूपांतरण कार्यक्रम के तहत प्रति वर्ष दो सौ विद्यालयों को रूपांतरित किया जाएगा। अगले पांच सालों में एक हजार विद्यालयों को सुदृढ़ किया जाएगा। यह कार्य अन्य विद्यालयों में चलाए जा रहे अन्य कार्यक्रम से अतिरिक्त रूप में किया जाएगा।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द ही गौरा शक्ति एप लांच किया जाएगा। इसके जरिए महिलाएं खुद को ऑनलाइन ही रजिस्टर्ड कराकर पुलिस सुरक्षा के घेरे में आ सकती हैं। दस हजार महिलाओं और महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़कर उद्यमी बनाने की भी योजना है, ताकि वे अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे सकें।

Previous Post

राज्य स्थापना दिवस पर अगस्त्यमुनि खेल मैदान में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को डीएम रुद्रप्रयाग व विधायक केदारनाथ ने किया सम्मानित

Next Post

यहां पलटी बस,रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही थी विश्वनाथ सेवा की बस

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

April 18, 2026
श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली
उत्तराखंड

श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

April 18, 2026
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

April 18, 2026
श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

April 17, 2026
Next Post
यहां पलटी बस,रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही थी विश्वनाथ सेवा की बस

यहां पलटी बस,रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही थी विश्वनाथ सेवा की बस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,944)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (222)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (830)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

April 18, 2026
श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

April 18, 2026
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

April 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page