• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने तुंगनाथ बाबा की डोली के किये दर्शन, ग्रामीणों से की मुलाकात

by पहाड़वासी
November 7, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ डोली के दर्शनों के साथ तुंगनाथ व परकंडी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार के विकास कार्यो की जानकारी देते हुए विकास के नाम पर वोट देने की अपील की।
वृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल तृतीय केदार तुंगनाथ की गद्दी स्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कू पहुंचकर अराध्य भगवान तुंगनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र भगवान से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उनके साथ विधानसभा संयोजक व रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी भगवान के दर्शन किए। इससे पूर्व अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने पर्यटक ग्राम सारी, ताला, दुर्गाधार, ग्वाड-ढिलणा, पाव-जगपुड़ा और मक्कूमठ सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान तुंगनाथ घाटी के जीआईसी दैड़ा की भूधंसाव से सुरक्षा के लिए 3.93 करोड़ रुपये और विद्यालय में नए भवन निर्माण और पुराने भवनों की मरम्मत के लिए एक करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कहा कि मक्कूमठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना और तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय महोत्सव की घोषणा की जा चुकी है। विधानसभा संयोजक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का एकमात्र लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। सरकार जनपद के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिनका लाभ जनता को भी मिल रहा है। उन्होंने विकास कार्यो की रफ्तार को गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व राज्यमंत्री अशोक खत्री, प्रधान विजयपाल नेगी, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, जिपंस रीना बिष्ट, किसान सभा जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, वीर सिंह रावत, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, मातबर सिंह राणा, रामचंद्र गोस्वामी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना पुंडीर, प्रधान संगठन के संरक्षक संदीप पुष्पवाण, निर्वतमान नपं अध्यक्ष विजय राणा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Previous Post

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंची शीतकाल में श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में होगी शीतकालीन पूजायें

Next Post

देवभूमि तुष्टिकरण की सियासत कर रही है कांग्रेस,केदारनाथ की जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ का हुआ कायाकल्प -आशा नौटियाल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह
उत्तराखंड

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार
अपराध

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026
गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित
उत्तराखंड

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026
बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (201)
  • उत्तराखंड (4,076)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (862)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026
गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page