• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

by पहाड़वासी
July 10, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पहली बार पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है। समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि चढ़ावा चोरी मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन इस घटना की आड़ में मंदिर समिति, सनातन धर्म और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को बदनाम करने का अभियान भी सफल नहीं होने दिया जाएगा।विजय कप्रवाण ने कहा कि चढ़ावा चोरी के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा चुकी है तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग तथ्यों की अनदेखी कर इस प्रकरण को सनसनीखेज बनाकर मंदिर समिति की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बयान न केवल भ्रामक हैं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भी आहत कर रहे हैं।कप्रवाण ने तीखे शब्दों में कहा, “घोर कलयुग में कुछ लोग सनातन धर्म और भगवान बद्री विशाल की आस्था को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को भगवान बद्री विशाल कभी माफ नहीं करेंगे। झूठ और भ्रम फैलाकर समाज को गुमराह करने वालों का अंत निश्चित है।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस कर्मचारी को कुछ लोग मंदिर समिति अध्यक्ष का निजी सचिव बता रहे हैं, वह वास्तव में बीकेटीसी का नियमित कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस वर्ष नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत देहरादून में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की भी बद्री-केदार धाम में ड्यूटी लगाई गई है।उपाध्यक्ष ने वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर भी उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पहले वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं के शोषण और अव्यवस्था की शिकायतें मिलती थीं। समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में इस व्यवस्था में व्यापक सुधार किए गए हैं। अब मात्र 1100 रुपये में अधिकृत वीआईपी पर्ची उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और कथित अवैध वसूली पर प्रभावी रोक लगी है।उन्होंने कहा कि मंदिर समिति पर आरोप लगाने वाले पहले समिति के कार्यों और वास्तविक तथ्यों को समझें। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान समिति में एक ऐसे सदस्य भी हैं जिन्होंने न केवल टीए-डीए लेने से इंकार किया, बल्कि कपाटोद्घाटन के अवसर पर एक करोड़ एक लाख रुपये भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार के चरणों में समर्पित किए। इसके अलावा वे पिछले कई वर्षों से लगातार लाखों रुपये का दान करते आ रहे हैं।अंत में विजय कप्रवाण ने कहा कि बीकेटीसी पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच पूरी होने तक अफवाहों और अपुष्ट जानकारियों से बचें तथा किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें।

Previous Post

जानिये एक क्लिक में,उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों पर लगी मुहर

Next Post

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी
उत्तराखंड

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

August 18, 2026
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव  , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

August 17, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

August 17, 2026
Next Post
दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,231)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मेहर गांव में मकान ढहने से मासूम की मौत; दो की तलाश जारी

August 18, 2026
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव  , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

August 17, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page