• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी ख़बर :मणिपुर आतंकी हमला: अल्मोड़ा के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और पौड़ी के हवलदार चंद्रमोहन सिंह शहीद

by पहाड़वासी
July 7, 2026
in उत्तराखंड, देश-विदेश
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -मणिपुर से पूरे देश और खासकर उत्तराखंड के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मणिपुर के उखरुल जिले में 40 असम राइफल्स के काफिले पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें उत्तराखंड के दो वीर जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। शहीदों की पहचान अल्मोड़ा निवासी वारंट ऑफिसर (जीडी) बलवंत सिंह और पौड़ी गढ़वाल निवासी हवलदार (जीडी) चंद्रमोहन सिंह के रूप में हुई है।के अनुसार, सोमवार दोपहर 40 असम राइफल्स के जवान ड्यूटी पूरी करने के बाद शांगशाक स्थित बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान उखरुल जिले के नुंगशांग कोंग क्षेत्र के पास आतंकियों ने घात लगाकर काफिले पर हमला कर दिया।जानकारी के आतंकियों ने अत्याधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की और आईईडी विस्फोट किए। अचानक हुए इस हमले में वारंट ऑफिसर (जीडी) बलवंत सिंह और हवलदार (जीडी) चंद्रमोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे दिया।प्रशासन के अनुसार, दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर फिलहाल शांगशाक स्थित असम राइफल्स कैंप में रखे गए हैं। उनका पोस्टमार्टम उखरुल में किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को उनके पार्थिव शरीर उत्तराखंड स्थित उनके पैतृक घरों के लिए रवाना किए जाएंगे। संभावना है कि बुधवार शाम तक दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच जाएंगे, जहां गुरुवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।घटना के तुरंत बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी या मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा बल लगातार आतंकियों की तलाश में अभियान चला रहे हैं।इधर,मणिपुर के गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजाम ने इस कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी हिंसक घटनाएं राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के प्रयासों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हमले के दोषियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बड़ी खबर: बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित!! प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई, ज्योतिर्मठ कार्यालय से किया संबद्ध!!

Next Post

डोडीताल बुग्याल में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 225 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत,दो दर्जन से अधिक पशुपालकों को भारी नुकसान, राजस्व टीम पैदल ट्रैक कर मौके के लिए रवाना!!

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में ऊखीमठ पुलिस ने 56 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा, स्कूटी भी की सीज
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में ऊखीमठ पुलिस ने 56 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा, स्कूटी भी की सीज

July 17, 2026
बेस अस्पताल श्रीनगर को मिली एनएबीएच की मान्यता, मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर लगी राष्ट्रीय मुहर
उत्तराखंड

बेस अस्पताल श्रीनगर को मिली एनएबीएच की मान्यता, मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर लगी राष्ट्रीय मुहर

July 17, 2026
बद्रीनाथ धाम थाली भेंट वित्तीय अनियमितता मामला, एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सह-अभियुक्त राजेंद्र चौहान गिरफ्तार!!
अपराध

बद्रीनाथ धाम थाली भेंट वित्तीय अनियमितता मामला, एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सह-अभियुक्त राजेंद्र चौहान गिरफ्तार!!

July 17, 2026
दिवाकर भट्ट के नाम पर होगा बडियार-सुपरा-घणशाली मोटर मार्गकैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी ने दी संस्तुति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (207)
  • उत्तराखंड (4,139)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (334)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (101)
  • रुद्रप्रयाग (873)
  • शिक्षा (111)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

रुद्रप्रयाग में ऊखीमठ पुलिस ने 56 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा, स्कूटी भी की सीज

रुद्रप्रयाग में ऊखीमठ पुलिस ने 56 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा, स्कूटी भी की सीज

July 17, 2026
बेस अस्पताल श्रीनगर को मिली एनएबीएच की मान्यता, मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर लगी राष्ट्रीय मुहर

बेस अस्पताल श्रीनगर को मिली एनएबीएच की मान्यता, मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर लगी राष्ट्रीय मुहर

July 17, 2026
बद्रीनाथ धाम थाली भेंट वित्तीय अनियमितता मामला, एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सह-अभियुक्त राजेंद्र चौहान गिरफ्तार!!

बद्रीनाथ धाम थाली भेंट वित्तीय अनियमितता मामला, एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सह-अभियुक्त राजेंद्र चौहान गिरफ्तार!!

July 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page