• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू, वीआईपी और वीवीआईपी को दर्शन के लिये अनुरोध

by पहाड़वासी
May 2, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शुरुआत के 15 दिनों में 10 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावनाओं के बीच सरकार ने सभी राज्यों के वीआईपी, वीवीआईपी को दर्शन के लिए न आने का अनुरोध किया है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चुनावी व्यस्तता के बीच यात्रा तैयारियों की मॉनिटरिंग में जुटे हैं।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के साथ बैठक में चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद सभी राज्यों को एक पत्र भेजा। इसमें कहा गया है कि 10 से 25 मई के बीच चारों धाम में 10 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। पूरी सरकारी मशीनरी इसकी तैयारी में जुटी है। लिहाजा, सभी राज्यों से अनुरोध किया गया है कि 15 दिन की इस अवधि में उनके वीआईपी या वीवीआईपी दर्शन के लिए न आएं।गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस आशय का पत्र भेजा गया है। विशेषकर केदारनाथ में वीवीआईपी दर्शनों को टालने की कोशिश की जा रही है ताकि बाकी तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भी सूचित किया जा रहा है। कमिश्नर पांडेय ने कहा कि हेली सेवाओं में किसी तरह की कालाबाजारी व ठगी को रोकने के लिए इस बार केवल आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही टिकट बुकिंग की जा रही है।

20 स्थानों पर पार्क होंगे 1495 वाहन, एप से मॉनिटरिंग
गढ़वाल कमिश्नर पांडेय ने बताया कि इस बार गत वर्ष की तुलना में हर प्रकार से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। गत वर्ष केदारनाथ में जहां कुल नौ पार्किंग का संचालन किया जा रहा था तो उस बार कुल 20 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां 1495 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। पहली बार वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए एप बनाई गई है।

700 सफाई कर्मियों की रहेगी तैनाती
यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को लेकर भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं। गत वर्ष जहां 617 सफाई कर्मियों को इस कार्य में लगाया गया था तो इस बार कुल 700 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा रूट में पहली बार चार नए हाई टेक मॉड्यूलर शौचालय एवं चार नए मोबाइल मॉड्यूलर शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त एक रोड स्वीपिंग मशीन भी सफाई कार्य में लगाई जाएगी।

निगरानी में रहेंगे घोड़े-खच्चर
इस बार यात्रा रूट पर चलने वाले सभी 4000 घोड़े-खच्चरों की निगरानी भी प्रशासन के स्तर से की जाएगी। गत वर्ष तक आंशिक रूप से मॉनिटरिंग का कार्य किया जाता था। हॉकर्स के लिए पहली बार पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, स्वास्थ्य जांच के साथ ही 30 टन क्षमता का वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट सोनप्रयाग में बनाने के साथ ही डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था की गई है। इस बार रोस्टर प्रणाली के संचालन की भी व्यवस्था की जा रही है। इस बार घोड़े-खच्चरों के लिए 24 घंटे संचालित कुल 15 पानी की चरी संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, घोड़े-खच्चरों के साथ चलने वालों के लिए 197 लोगों की क्षमता की दो डोरमेट्री की व्यवस्था की गई है।

सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क चौड़ीकरण
सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग को गत वर्ष की तुलना में और भी बेहतर कर दिया गया है। अधिकांश स्थानों पर 5 से 8 मीटर तक सड़क का चौड़ीकरण किया गया है।

पांच एंबुलेंस, तीन गोल्फ कार्ट तैनात
स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत पांच एंबुलेंस के साथ ही पहली बार तीन गोल्फ कार्ट तैनात की जा रही है। गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि ऐसा पहली बार किया जा रहा है कि स्थानीय व्यवस्थाओं को न छेड़ते हुए सभी चिकित्सकों की व्यवस्था इससे इतर की जा रही है। ताकि स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से परेशानी न झेलनी पड़े। वहीं, लगभग 18 स्थानों पर स्वास्थ्य जांच केंद्र संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने से पहले लोगों को चाहिए कि वे अपनी स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रा पर आएं।

Previous Post

पंजीकरण का आंकड़ा 18 लाख पार…दर्शन के लिए लागू होगा टोकन सिस्टम

Next Post

रेलवे लाइन पर रील बनाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आकर 20 साल की युवती की दर्दनाक मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026
150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026
एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल
उत्तराखंड

एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल

August 23, 2026
19बूथों की महिलाओं ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को किया साकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,249)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (359)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026
150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026
एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल

एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल

August 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page