• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, ऑरेंज अलर्ट के बीच बड़ा फैसला

by पहाड़वासी
July 28, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो,देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन के साथ चारधाम यात्रा को भी प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से 28 और 29 जुलाई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने और भूस्खलन की आशंका के बीच प्रशासन ने एहतियातन चारधाम यात्रा को अगले दो दिनों के लिए रोक दिया है।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कई स्थानों पर मलबा और भूस्खलन आने से आवाजाही प्रभावित हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गढ़वाल मंडल प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है।मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड की आशंका भी जताई गई है। आईएमडी के राष्ट्रीय फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी जनपदों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का जोखिम बना हुआ है। लगातार बारिश के चलते छोटे नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम और प्रशासन की ओर से जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति सामान्य होने और यात्रा मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

Previous Post

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंची 75 हजार गौ सेवकों की आवाज, रुद्रप्रयाग से उठी ‘राष्ट्र माता’ की मांग,’गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

Next Post

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा
उत्तराखंड

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

September 11, 2026
बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

September 11, 2026
स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर
उत्तराखंड

स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर

September 10, 2026
रोड़वेज बस में परिचालक मिला अचानक बेहोश, यात्रियों में रोष
उत्तराखंड

रोड़वेज बस में परिचालक मिला अचानक बेहोश, यात्रियों में रोष

September 9, 2026
Next Post
फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,287)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (369)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

September 11, 2026
बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

September 11, 2026
स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर

स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर

September 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page