• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

छेनागाड़ आपदा: युद्ध स्तर पर जारी है सर्च एवं रेस्क्यू अभियान,ड्रोन कैमरे व आधुनिक उपकरणों की मदद से तेज हुई खोजबीन

by पहाड़वासी
September 12, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारीलापता लोगों की तलाश हेतु घंटों जुटी हैं टीमेंआपदा प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा अब तक किया गया 1036 लोगों का चिकित्सा परीक्षणजिलाधिकारी स्वयं कर रहे हैं पूरे अभियान की सतत मॉनिटरिंग

रुद्रप्रयाग – बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत छेनागाड़ गांव में 28 अगस्त की रात को आई भीषण दैवीय आपदा ने जहां जन-जीवन को गहराई तक प्रभावित किया है, वहीं आपदा के पश्चात् लापता हुए 08 लोगों की खोज हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं।एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीआरडीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें दिन-रात लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू टीमें मलबे की गहराई तक जाकर सर्चिंग कर रही हैं, ताकि लापता लोगों का कोई सुराग मिल सके। इस कार्य में ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों की मदद ली जा रही है, जिससे मलबे के अंदर तक संभावित लोकेशन का पता लगाया जा सके।आज गुरुवार को भी रेस्क्यू टीमों द्वारा मैनुअल सर्चिंग के साथ-साथ जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने और गहरी खुदाई का कार्य किया गया। प्रशासन ने खोजबीन की गति को और तेज करने के लिए तकनीकी उपकरणों को शामिल किया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा आपदा में क्षतिग्रस्त छेनागाड़ मार्ग को बड़ी मशीनों के संचालन हेतु सुचारू कर लिया गया है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आई है।सर्च अभियान की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सभी लापता व्यक्तियों की खोज हेतु सघन प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान की मॉनिटरिंग जिलाधिकारी स्वयं कर रहे हैं और समय-समय पर मौके का निरीक्षण भी कर रहे हैं।आपदा के बाद से प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में न केवल राहत और बचाव कार्य जारी है बल्कि प्रभावितों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित गांव बक्शीर बांगर, तालजामण, बड़ेथ, स्यूर और उछोला में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डटी हुई हैं। अब तक इन टीमों द्वारा 1036 लोगों का चिकित्सा परीक्षण किया जा चुका है। आवश्यकतानुसार प्रभावितों को दवाइयां भी वितरित की गई हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।प्रशासनिक स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति देने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, अस्थायी आश्रय एवं खाद्य आपूर्ति उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापता लोगों की खोज पूरी ताक़त और संसाधनों के साथ जारी रहेगी।जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे रेस्क्यू अभियान में धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।

Previous Post

उत्तराखंड मौसम अपडेट- देहरादून, नैनीताल सहित इन सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Next Post

दुःखद खबर :- घर के आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला,गांव में दहशत का माहौल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन सात उड़ानें
उत्तराखंड

बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन सात उड़ानें

October 21, 2026
विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित
उत्तराखंड

विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

October 19, 2026
लंका दहन के बाद अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां
उत्तराखंड

लंका दहन के बाद अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां

October 19, 2026
Next Post
दुःखद खबर :- घर के आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला,गांव में दहशत का माहौल

दुःखद खबर :- घर के आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला,गांव में दहशत का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,376)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (432)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन सात उड़ानें

बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन सात उड़ानें

October 21, 2026
विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

विजयदशमी पर तय होंगी तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां,केदारनाथ, मदमहेश्वर और तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों तक पहुंचने का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित

October 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page