• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home राजनीति

मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का हुआ शुभारंभ, अंत्योदय कार्ड धारकों को वर्ष भर में मिलेंगे तीन गैस सिलेंडर

by पहाड़वासी
February 12, 2023
in राजनीति, रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 6 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पौड़ी में स्थित कंडोलिया मैदान से मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ किया।इसी क्रम में आज सूचना विज्ञानं कार्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में मा. पशुपालन, दुग्ध विकास एवं सेवायोजन मंत्री एवं रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने योजना का शुभारम्भ किया.
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व उपस्थित जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अंत्योदय कार्डधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से अंत्योदय कार्ड धारकों को साल भर में निःशुल्क तीन गैस रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उनके द्वारा जमा की गई धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए अंतिम छोर पर निवासरत गरीब से गरीब व्यक्ति को योजना का लाभ उपलब्ध कराते हुए सरकार की सोच सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करते हुए हर गरीब व्यक्ति का अधिकार एवं हक उसको मिले इसी दिशा में धरातल पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा जनधन योजना के तहत खोले गए खातों के माध्यम से आज हर गरीब व्यक्ति का पैसा सीधे उनके खाते में जा रहा है।सरकार ने जो भी वादे किए हैं उन वादों को निरंतर पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें सरकार द्वारा यूनिफाॅर्म कोड लागू किया गया है। मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना को धरातल पर उतारा गया है तथा पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
शुभारंभ अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा महत्वकांक्षी योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से अंत्योदय परिवार वालों को साल में तीन निःशुल्क गैस रिफिल की धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के किन्हीं कारणों से आधार लिंक नहीं हुए हैं वह खातों को आधार कार्ड से लिंक करते हुए उन्हें भी योजना का लाभ उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के जो भी पात्र व्यक्ति हैं उन सभी को योजना का लाभ उपलब्ध होगा।

साथ ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया है कि जिले में 3808 अंत्योदय कार्ड धारक हैं तथा अप्रैल माह, 2022 से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 2 गैस सिलेंडर पर नि: शुल्क गैस रिफिल दिए गए हैं l वर्तमान में तृतीय नि: शुल्क गैस रिफिल दी जा रही है तथा जनपद रुद्रप्रयाग में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को अब तक 4080 कार्ड धारकों को निःशुल्क गैस रिफिल दी जा चुकी है जिससे डीबीटी के माध्यम से 40 लाख, 24 हजार, 2 सौ 95 रुपए की धनराशि लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल द्वारा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारंभ अवसर पर जनपद के 26 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया है जिसमें भरत सिंह, सुनीता देवी, मुखारी देवी, सपरी लाल, पप्पू लाल, विजय लाल, दीपा देवी, विजेंद्र सिंह, सुरेशी देवी, नरेंद्र लाल, चंद्रा देवी आदि को योजना से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, केदारनाथ विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश सेमवाल, भारत भूषण भट्ट, ओम प्रकाश बहुगुणा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित जन प्रतिनिधि एवं लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।

Previous Post

फसल की रखवाली कर रहे किसान पर गुलदार ने बोला हमला

Next Post

रुद्रप्रयाग में सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर 1388 अभ्यर्थीयों ने शांतिपूर्ण ढंग से दी परीक्षा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि,बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश,पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड

May 7, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: मंदाकिनी नदी की स्वच्छता बनाए रखने के लिये सुलभ इंटरनेशनल के 400 से अधिक सफाई कर्मी तैनात,श्री केदारनाथ यात्रा में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता, प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अपराध

सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026
वाहन चालक और गाइड की अभद्रता पर श्रीनगर पुलिस ने की कार्रवाई, यात्रियों के लौटाये एक लाख चौदह हजार रूपये
उत्तराखंड

वाहन चालक और गाइड की अभद्रता पर श्रीनगर पुलिस ने की कार्रवाई, यात्रियों के लौटाये एक लाख चौदह हजार रूपये

May 3, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग में सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर 1388 अभ्यर्थीयों ने शांतिपूर्ण ढंग से दी परीक्षा

रुद्रप्रयाग में सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर 1388 अभ्यर्थीयों ने शांतिपूर्ण ढंग से दी परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (192)
  • उत्तराखंड (3,989)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (256)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (839)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण,“देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” की भावना से संचालित होगा अस्पताल,उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनमानस को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं,राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुधारीकरण की दिशा में निरंतर कार्यरत-धामी

May 8, 2026
शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि,बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश,पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि,बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश,पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

May 7, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: मंदाकिनी नदी की स्वच्छता बनाए रखने के लिये सुलभ इंटरनेशनल के 400 से अधिक सफाई कर्मी तैनात,श्री केदारनाथ यात्रा में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता, प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: मंदाकिनी नदी की स्वच्छता बनाए रखने के लिये सुलभ इंटरनेशनल के 400 से अधिक सफाई कर्मी तैनात,श्री केदारनाथ यात्रा में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता, प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

May 7, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page