• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सोमेश्वर में फटा बादल…मची तबाही, भारी बारिश से आफत, मकानों में घुसा मलबा

by पहाड़वासी
May 9, 2024
in उत्तराखंड, कुमाऊं
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में पहले आग ने कहर बरपाया, अब बारिश ने डराने का काम किया है। सोमेश्वर क्षेत्र में बुधवार की देरशाम बादल फटने से आफत आ गई। भारी बारिश से कई मकानों में मलबा घुस गया। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे बंद हो गया। बारिश का पानी मलबे के साथ घरों के आगे नाले के रूप में बहने लगा। इस कारण लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। बारिश के पानी के साथ मलबा और बोल्डर घरों तक पहुंचे, इससे मकानों में दरारें पड़ गईं। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।बुधवार देर शाम सोमेश्वर क्षेत्र के चनौदा और अघूरिया में अचानक बादल फटा और भारी बारिश हुई। चनौदा में गांव के पीछे की ओर से बारिश का पानी अपने साथ मलबा और बोल्डर बहा लाया। देखते ही देखते मलबा और बोल्डर घरों के आगे पहुंच गए तो लोग बाहर की तरफ दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मलबे से कुंवर भाकुनी, सुनील भाकुनी, संजय भाकुनी, बालम भाकुनी, ललित भाकुनी के मकान पट गए। घरों में रखा सामान भी मलबे में दब गया। एक घंटे बाद बारिश थमने के बाद ग्रामीणों ने घरों में पहुंचने की हिम्मत जुटाई। दहशत के कारण ग्रामीण पूरी रात नहीं सो सके।
हाईवे पर फंस गए वाहन
अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। कई वाहन फंसे रहे। हालांकि प्रशासन ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी मौके पर भेजी, लेकिन देर रात तक भी आवाजाही शुरू नहीं हो सकी थी।

साईं और कोसी नदी उफान पर
बारिश न होने से क्षेत्र में बहने वाली साईं और कोसी नदी सूखने के कगार पर पहुंच चुकी थीं। बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद दोनों नदियां अचानक उफान पर आ गईं। पहली ही बारिश में दोनों नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया।

भारी बारिश से सोमेश्वर के चनौदा और अघूरिया में कुछ घरों में मलबा घुस गया। अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे भी मलबा आने से बंद हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अन्य नुकसान का आकलन होगा। सुरक्षा के सभी इंतजाम होंगे।
खुशबू पांडे, तहसीलदार, सोमेश्वर

Previous Post

केदारनाथ धाम की हेली सेवा बुकिंग अपडेट..

Next Post

राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक श्रद्धालु को कराएंगे चार धाम के दर्शन:मुख्यमंत्री

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026
4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अपराध

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026
Next Post
आग के कहर ने बढ़ाई चिंता…सीएम के कार्यक्रम स्थगित, आज देहरादून में समीक्षा बैठक

राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक श्रद्धालु को कराएंगे चार धाम के दर्शन:मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,087)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (308)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (866)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026
4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page