• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.

by पहाड़वासी
July 2, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा में समायोजित करने की प्रक्रिया को तय समय के अंदर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा आउट ऑफ टर्न नौकरी पाने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को खेल विभाग में ही नियुक्त मिले सके, इस पर भी कार्ययोजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लाई गई राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरूप ही राज्य में नई खेल नीति लाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय-गोलापार, हल्द्वानी में आगामी माह से सत्र को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा गोलापार स्टेडियम में प्रवेश प्रक्रिया एवं कोच, कर्मचारी, अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा एक ब्लॉक एक मिनी स्टेडियम के तहत मिनी स्टेडियमों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लेगेसी प्लान पर तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी गोलापार स्टेडियम, रुद्रपुर वेलोड्रोम, टिहरी झील, हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ स्थित स्टेडियमों में विकसित की गई सुविधाओं को खिलाड़ियों के लिए और उपयोगी बनाई जाएं। उन्होंने कहा 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान विकसित किए गए बुनियादी ढांचे के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं इसके लिए कार्य योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 39वें राष्ट्रीय खेल 2027 के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न विधाओं में विशेष प्रशिक्षण शिविर संचालन शुरू किया जाए। विभिन्न खेल संघों के साथ खिलाड़ियों की चयन/ चिन्हीकरण प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा राज्य सरकार का संकल्प आगामी राष्ट्रीय खेलों में और बेहतर प्रदर्शन कर देवभूमि को खेलभूमि के रूप में भी स्थापित करना है।

Previous Post

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

July 2, 2026
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा
उत्तराखंड

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

July 2, 2026
जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार
उत्तराखंड

जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

July 1, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,100)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (317)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (116)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (869)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.

July 2, 2026
सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

July 2, 2026
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

July 2, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page