• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कर्नल कोठियाल ने लिया बड़ा फैसला, 26 लाख की सरकारी सुविधाएं ठुकराईं, पूर्व सैनिकों के हित में खर्च का सुझाव

by पहाड़वासी
July 17, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

कर्नल अजय कोठियाल ने मिसाल पेश कर कहा-“मेरे लिए सम्मान ही पर्याप्त है”,उत्तराखंड में अब तक के इकलौते दायित्वधारी जिन्होंने त्यागीं सरकारी सुविधाएं

उत्तराखंड (देहरादून)-

उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने एक ऐतिहासिक और मिसाल बनने वाला फैसला लिया है। उन्होंने परिषद अध्यक्ष के रूप में मिलने वाली सभी सरकारी सुख-सुविधाएं लेने से इनकार कर दिया है। कर्नल कोठियाल ने सैनिक कल्याण निदेशालय को भेजे गए एक पत्र में अनुरोध किया है कि इस मद में खर्च होने वाले करीब ₹26.28 लाख प्रति वर्ष को पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं में लगाया जाए। उनके इस फैसले की चारों ओर सराहना हो रही है और सोशल मीडिया पर उनका पत्र वायरल हो चुका है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे सरकारी सुख-सुविधाएं लेने नहीं बल्कि सेवा भाव से काम करने के लिए इस पद पर हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सेना से मिलने वाली पेंशन तथा कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता उनकी जरूरतों के लिए पर्याप्त है।

फौज में 28 साल की सेवा, अब समाज सेवा का संकल्प⤵️

कर्नल कोठियाल ने अपने पत्र में सुझाव दिया है कि निदेशालय परिसर में ही पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थायी कार्यालय स्थापित किया जाए। इससे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और त्वरित कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने लिखा कि वे 28 वर्षों तक भारतीय सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं और उत्तराखंड की भौगोलिक, सामाजिक और सैनिक संरचना को अच्छी तरह समझते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।

अब तक के इकलौते दायित्वधारी जिन्होंने त्यागीं सरकारी सुविधाएं⤵️

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब किसी दायित्वधारी ने स्वेच्छा से सरकारी सुख-सुविधाओं का त्याग किया है। आमतौर पर इन पदों पर आसीन लोग सरकारी वाहन, दफ्तर, भत्ता और अन्य लाभों का उपयोग करते हैं, लेकिन कर्नल कोठियाल ने यह साबित किया कि सच्ची सेवा सिर्फ पद से नहीं बल्कि सोच और नीयत से होती है।

“सैन्य धाम” की परिकल्पना को समर्पित सेवा⤵️

कर्नल कोठियाल ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित पंचम धाम – सैन्य धाम की परिकल्पना का भी जिक्र किया और कहा कि वह इस दिशा में निरंतर काम करते रहेंगे। कर्नल अजय कोठियाल का यह साहसिक और त्यागमयी निर्णय सत्ता के गलियारों में एक नई सोच की शुरुआत करता है। जब अधिकांश लोग पदों के साथ मिलने वाली सुविधाओं की ओर आकर्षित होते हैं, वहीं कोठियाल जैसे नेता यह सिखाते हैं कि पद सम्मान का माध्यम हो सकता है, लेकिन सेवा का मापदंड नहीं।

दायित्वधारियों की सुख-सुविधाओं पर होता है इतना खर्च⤵️

मानदेय – 45,000
वाहन के लिए- 80,000
यात्रा भत्ता हेतु – 40,000
आवास कम कार्यालय के लिए – 25,000
टेलीफोन/ मोबाइल के लिए – 2,000
कार्मिकों के मानदेय के लिए – 27,000
कुल योग – 2,19,000 प्रतिमाह
कुल योग सालाना – 26,28,000 रूपये

Previous Post

हरेला पर्व पर केदारनाथ मंदिर परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

प्रदेश में सुरक्षा तंत्र नाकाम, कांवड़ियों के भेष में आ रहे शराबी, नशेड़ी!,गौ रक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रोहित डिमरी ने की पत्रकार वार्ता, शिवभक्ति या ध्वनि प्रदूषण का प्रदर्शन ? गढ़वाल की जनता कांवड़ यात्रा के ध्वनि प्रदूषण और अराजकता से त्रस्त, प्रदेश सरकार से की सुरक्षा की मांग, तथाकथित कांवड़ियों के कारण सुरक्षित नहीं माताएं-बहिनें, झुंड बनाकर चल रहे ये कांवड़िए बाजारों में मचा रहे तांडव, फूहड़ गीतों को चलाकर माहौल को किया जा रहा अशांत, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड

चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास

April 26, 2026
सुगम एवं सुरक्षित केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन सतर्क!! जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का व्यापक निरीक्षण अभियान जारी!!
उत्तराखंड

सुगम एवं सुरक्षित केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन सतर्क!! जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का व्यापक निरीक्षण अभियान जारी!!

April 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026
कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,963)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (237)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (103)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (834)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (216)
  • स्वास्थ्य (75)

Recent.

चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास

चौरास की खस्ताहाल आंतरिक सड़कों का होगा सुधारीकरण, विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास

April 26, 2026
सुगम एवं सुरक्षित केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन सतर्क!! जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का व्यापक निरीक्षण अभियान जारी!!

सुगम एवं सुरक्षित केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन सतर्क!! जिलाधिकारी विशाल मिश्रा का व्यापक निरीक्षण अभियान जारी!!

April 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page