कीर्तिनगर, गढ़वाल ।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से संघर्ष करने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेंगे।
नई कार्यकारिणी में टंकी सिंह नेगी, मोहन सिंह रमोला, रमेश जोशी, केशवानंद तिवारी, सत्यनारायण भट्ट, पुरुषोत्तम उनियाल, दयाल सिंह रावत, कमल सिंह भंडारी, दीपचंद टम्टा, गणेश झिल्डियाल और मतवार सिंह पवार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
राजवीर भंडारी, मानवेंद्र सिंह रांगड़, पूरन पुंडीर, विनोद टोडरिया, बलदेव भंडारी, राकेश गुसाईं, रघुवीर सिंह भंडारी, सुनील कुमार, सूरज डोभाल, कुंदन सिंह बिष्ट, गामा सिंह, नवीन भंडारी, दिनेश भंडारी, रघुवीर सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह तथा उम्मेद सिंह चौहान को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं केशवानंद डंगवाल, महिपाल सिंह पवार, मुकेश प्रयागवाल, नीतीश कंडारी, उमेद सिंह रावत, चंदन सिंह पवार, रमेश लाल, राजेंद्र सिंह रावत, रमेश चंद, पूर्णानंद रतूड़ी, विनोद कोठियाल, आशुतोष रावत, हरिश चंद रमोला, प्रेम सिंह नेगी, रविंद्र सजवाण, बीरेंद्र चौहान, विजय नेगी और शूरवीर सिंह रावत को जिला सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा बलवंत चौहान को प्रेस एवं मीडिया इंचार्ज, महावीर सिंह बिष्ट और मनोज चमोली को प्रवक्ता, भीम सिंह नेगी को कार्यालय सचिव तथा अर्जुन गोदियाल को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।






