• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

by पहाड़वासी
June 21, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून 2026 को हुई घटना के संबंध में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन एवं श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिक तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20 जून 2026 को अपराह्न 3:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नगरासू स्थित गुरुद्वारे में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद एवं कहासुनी हो रही है। सूचना प्राप्त होते ही घोलतीर चौकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने बताया कि मौके पर गुरुद्वारे के सेवादारों एवं वहां आये कुछ निहंग सिख यात्रियों के मध्य किसी विषय को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की गई तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। इस दौरान कुछ निहंग सिख गुरुद्वारे की छत पर चले गए तथा उन्होंने छत तक पहुंचने वाले मार्ग को बंद कर दिया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस, जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा लगातार निहंग सिखों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं को समझने एवं समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं तथा एक निहंग सिख छत से नीचे उतरकर प्रशासन एवं पुलिस के साथ बातचीत कर रहे हैं। शेष व्यक्तियों से भी लगातार संवाद जारी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कई जानकारियां भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं। गुरुद्वारे पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है तथा न किसी को बंधक बनाया गया है। गुरुद्वारे में लंगर व्यवस्था पूर्ववत सुचारू रूप से संचालित हो रही है। श्रद्धालु एवं यात्री सामान्य रूप से गुरुद्वारे में आ-जा रहे हैं, ठहर रहे हैं तथा अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारे में अरदास एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्गों पर कहीं भी किसी प्रकार का ट्रैफिक अवरोध या व्यवधान नहीं है तथा सभी श्रद्धालु सहज एवं सुरक्षित रूप से आवागमन कर रहे हैं। सड़क मार्ग भी पूर्ण रूप से संचालित हैं और यात्रा व्यवस्थाएं सामान्य बनी हुई हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ माध्यमों से यात्रा प्रभावित होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिनका वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बिना किसी चिंता के श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा में सम्मिलित होने का आह्वान किया।पुलिस अधीक्षक नीहारिक तोमर ने भी कहा कि चारधाम यात्रा एवं श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पूर्णतः सामान्य रूप से संचालित हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा प्रमुख स्थलों एवं संवेदनशील बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारू है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से सभी नागरिकों, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करने की अपील की है।

Previous Post

पाबौ-पैठाणी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Next Post

हैप्रेक की औषधीय एवं सगंध पादपों के कृषिकरण पर आधारित कृषक मार्गदर्शिका का विमोचन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मांगल गीतों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाली चमोली की बेटी नंदा सती को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
उत्तराखंड

मांगल गीतों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाली चमोली की बेटी नंदा सती को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

August 6, 2026
महिला स्वयं सहायता समूहों को यूजर चार्ज संग्रहण की जिम्मेदारी
उत्तराखंड

महिला स्वयं सहायता समूहों को यूजर चार्ज संग्रहण की जिम्मेदारी

August 6, 2026
तिलवाड़ा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर मलबा,डीएम विशाल मिश्रा ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड

तिलवाड़ा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर मलबा,डीएम विशाल मिश्रा ने किया स्थलीय निरीक्षण

August 6, 2026
नंदानगर के मौख गाड़ को पार कर जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण,एक साल बाद भी नहीं बना पैदल रास्ता
उत्तराखंड

नंदानगर के मौख गाड़ को पार कर जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण,एक साल बाद भी नहीं बना पैदल रास्ता

August 6, 2026
Next Post
हैप्रेक की औषधीय एवं सगंध पादपों के कृषिकरण पर आधारित कृषक मार्गदर्शिका का विमोचन

हैप्रेक की औषधीय एवं सगंध पादपों के कृषिकरण पर आधारित कृषक मार्गदर्शिका का विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (214)
  • उत्तराखंड (4,202)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (352)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (120)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (84)

Recent.

मांगल गीतों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाली चमोली की बेटी नंदा सती को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

मांगल गीतों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाली चमोली की बेटी नंदा सती को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

August 6, 2026
महिला स्वयं सहायता समूहों को यूजर चार्ज संग्रहण की जिम्मेदारी

महिला स्वयं सहायता समूहों को यूजर चार्ज संग्रहण की जिम्मेदारी

August 6, 2026
तिलवाड़ा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर मलबा,डीएम विशाल मिश्रा ने किया स्थलीय निरीक्षण

तिलवाड़ा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर मलबा,डीएम विशाल मिश्रा ने किया स्थलीय निरीक्षण

August 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page