• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जिला उद्योग मित्र प्राधिकृत समिति की बैठक संपन्न

by पहाड़वासी
December 12, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग – जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र प्राधिकृत समिति/एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर भटवाड़ीसैण में मिनी औद्योगिक आस्थान में स्थापित इकाइयों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला कार्यालय एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में उद्यमियों द्वारा मिनी औद्योगिक आस्थान भटवाड़ीसैण में पानी के स्रोत बढ़ाए जाने व मंदाकिनी नदी में पूर्व में स्थापित वाटर पंप को ठीक किए जाने की समस्या पर जिलाधिकारी ने अगले 02 दिनों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने जिला प्राधिकृत समिति द्वारा उद्यमी को आवंटित प्लाट संख्या-04 व 05 को पुनः आवंटन करने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश ने निवेशकों से प्राप्त एमओयू सहित स्थापित तथा गतिमान इकाइयों की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 14 स्वीकृत जबकि 07 आवेदन वापस तथा 02 आवेदनों को अन्य विभागों की सैद्धांतिक स्वीकृति हेतु अग्रसारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के अंतर्गत उद्यमियों हेतु 10 प्रतिशत अधिकतम 08.00 लाख प्रति इकाई प्रतिवर्ष दिए जाने का प्राविधान है। उन्होंने ब्याज उपादान से संबंधित इकाइयों को वितरित किए गए ऋण, वार्षिक ब्याज दर प्रतिशत, कुल ब्याज तथा उद्यमियों द्वारा वहन की जाने वाली धनराशि आदि की विस्तार से जानकारी दी। जिस पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपरोक्त ब्याज उपादान संबंधी वस्तुस्थिति का परीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यमियों ने जिलाधिकारी को मिनी आस्थान भटवाड़सैण में स्थापित पानी के टैंक की जर्जर हो रही स्थिति की समस्या से अवगत कराया। साथ ही उद्यमियों द्वारा 01 लाख लीटर क्षमता वाले टैंक निर्माण करने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जिला स्टार्टअप नवाचार गतिविधियों को लेकर जिलाधिकारी ने उद्यमियों से समय-समय पर मिनी औद्योगिक मेला करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे उद्यमियों के उत्पाद को मार्केट व पहचान मिलने की संभावना को बल मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने उद्यमियों को रोजगार सृजन करने हेतु रोल माॅडल बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ लेते हुए उद्यमी बड़ी संख्या में अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्रप्रकाश सती, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, निदेशक आरसेटी केएस रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

जिला सूचना कार्यालय,
रुद्रप्रयाग।

Previous Post

मूल निवास भू कानून समिति ने प्रेस वार्ता कर बोला हमला

Next Post

सीमांत घाटी नीति में टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन करने पहुंच रहे भक्त

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

July 15, 2026
सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
उत्तराखंड

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
Next Post
सीमांत घाटी नीति में टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन करने पहुंच रहे भक्त

सीमांत घाटी नीति में टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन करने पहुंच रहे भक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,132)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (334)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (111)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

July 15, 2026
सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page