• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

प्रभावित परिवार से मिले डीएम मयूर दीक्षित, बँधाया ढांढ़स, सौंपी तत्काल सहायता राशि

by पहाड़वासी
August 6, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

टिहरी गढ़वाल-रविवार 06 अगस्त, 2023 को रात्रि लगभग एक बजे भारी वर्षा से प्रेमदास पुत्र मातुदास निवासी ग्राम मरोड़ा, रा.क्षेत्र. मठियान, तहसील धनोल्टी का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में 02 बच्चों की भवन के मलबे में दबकर मृत्यु हो गयी। प्रेमदास को हल्की चोटें आई, जिनको उपचारार्थ रा.प्रा.स्वा. केंद्र सत्यों सकलाना में भर्ती किया गया है। प्रभावित परिवार को ग्राम के पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया है।धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया तथा आपदा प्रभावित परिवार से मिलकर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

दुर्घटना में मृतक स्नेहा पुत्री प्रवीण दास, उम्र 12 वर्ष एवं रणवीर पुत्र प्रवीण दास, उम्र 10 वर्ष, निवासी ग्राम मरोड़ा तथा घायल प्रेमदास पुत्र मातु दास, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मरोड़ा शामिल हैं। क्षेत्रीय विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल अनुग्रह धनराशि रूपये 8 लाख, ग्रह अनुदान 1.30 लाख व अहेतुक धनराशि 5 हजार की राहत दी गयी। इसके अतिरिक्त 04 राहत सामग्री/खाद्यान्न किट दी गयी।
ने सिंचाई विभाग को ग्राम मरोड़ा के समीप से गुजर रहे चिफल्टा गदेरे में सुरक्षा के दृष्टिगत चैनेलाइजेशन करने, विद्युत विभाग को संवेदनशील विद्युत पोलों को शिफ्ट करने, लोनिवि थत्यूड़ को कद्दूखाल-कुमाल्डा राज्य मार्ग पर वर्षात् से बंद हुए समस्त कलवर्ट, स्कबर को खुलवाने व इनमें पानी निकासी हेतु उचित गहराई से बनाने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही लोनिवि थत्यूड़ को मरोड़ा में चिफल्टा गदेरे पर तथा हटवाल गांव में सोंग नदी पर पुलिया निर्माण हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। एसडीएम धनोल्टी को उनियाल गांव के बाडियों तोक एवं मरोड़ा सैण नामे तोक का स्थलीय निरीक्षण कर संवेदनशील भवनों के परिवारों को सुरक्षा के दृष्टिगत रा.इं.का. मरोड़ा में अस्थाई रूप से शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने आपदा पीड़ित परिवार के घर के लिए भूमि चयन कर अटल आवास योजना में प्रस्तावित करने तथा अधिकारियों को मौके पर रहकर सभी व्यवस्थाएं दूरस्त करने के निर्देश दिये।सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अटल आवास योजना के अंतर्गत घर, मनरेगा से 2 व्यक्ति को सौ-सौ दिन का रोजगार, मनरेगा से पशुबाड़ा, राज्य सरकार/रेडक्रॉस से सहायता किट (भोजन कपडे इत्यादि), फर्स्ट ऐड किट, बकरीपालन/मुर्गीपालन के लिए राजसहायता, दस्तावेज निर्माण किया जा रहा है। प्रभावित गाँव में बिजली, पानी, राशन, सड़क सुचारु है।

Previous Post

कांवड़ यात्रा में आई गाजियाबाद की महिला से दुष्कर्म, नशे के इंजेक्शन देकर कई दिनों तक की हैवानियत

Next Post

लव जिहाद का मामला सामने आने पर बजरंग दल ने कराया ने बाजार बंद, चंबा में भारी पुलिस फोर्स तैनात

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तराखंड

देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

July 7, 2026
घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
गढ़वाल विवि  की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार
अपराध

गढ़वाल विवि की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

July 5, 2026
गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन रिपोर्टिंग और काउंसलिंग 20जुलाई से
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन रिपोर्टिंग और काउंसलिंग 20जुलाई से

July 5, 2026
Next Post
लव जिहाद का मामला सामने आने पर बजरंग दल ने कराया ने बाजार बंद, चंबा में भारी पुलिस फोर्स तैनात

लव जिहाद का मामला सामने आने पर बजरंग दल ने कराया ने बाजार बंद, चंबा में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,109)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (324)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (116)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (108)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

July 7, 2026
घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
गढ़वाल विवि  की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

गढ़वाल विवि की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

July 5, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page