• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर रुद्रप्रयाग के व्यापारियों व होटल व्यवसायियों के साथ डीएम ने ली बैठक,यात्रा तैयारियों को लेकर लिये सुझाव

by पहाड़वासी
March 19, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-केदारनाथ धाम वर्ष-2023 की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने एवं आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं।जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ के व्यापारियो एवं होटल व्यवसायियों
के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में लोनिवि विश्राम गृह गुप्तकाशी में बैठक आयोजित करते हुए सभी के सुझाव एवं समस्याओं को सुना।


बैठक में व्यापार संघ एवं होटल व्यवसायियों के अध्यक्षों द्वारा यात्रा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की है, जिसमें यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम तक सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने व मुख्यतः पानी की समस्या एवं उचित पार्किंग,यातायात, साफ-सफाई, लो वोल्टेज विद्युत की व्यवस्था दुरुस्त रखने कि व्यवस्था के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने, नालियों की निकासी के लिए उचित सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, सोनप्रयाग में व्यापारियों के लिए पार्किंग में निःशुल्क व्यवस्था एवं गौरीकुंड तक व्यापारियों एवं यात्रियों के आने-जाने की उचित व्यवस्था, पुलिस द्वारा उचित व्यवहार किए जाने के लिए उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के संबंध में, केदारनाथ पैदल मार्ग में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, केदारनाथ धाम के व्यापारियों द्वारा केदारनाथ में खाद्य सामग्री एवं अन्य दुकानों का सामान पहुंचाने के लिए अलग से एक हजार घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था तथा केदारनाथ धाम में यात्रियों के जूते-चप्पलों की व्यवस्था के लिए व्यापार मंडल को देने आदि व्यवस्थाओं को करने के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में स्थानीय लोगों को ही छप्पर-टैंट लगाने की पहले प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा गुप्तकाशी में सभी होटलों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा तथा फूड लाईसेंस निर्गत कराने के लिए खाद्य विभाग द्वारा कैम्प लगाने का अनुरोध किया गया।


बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी व्यापार मंडल एवं होटल एसोसिएशन एवं प्रतिनिधियों से कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगम यात्रा संचालित करने के लिए सभी का सहयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि उनके स्तर से जो भी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए की जा रही हैं वो सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। उन्होंने सभी व्यापारियों से यह भी अपेक्षा की है कि सभी होटल व्यवसायी एवं व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों एवं होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाएं ताकि किसी भी प्रकार से किसी भी यात्री से किसी व्यक्ति द्वारा ओवर रेटिंग न की जा सके। उन्होंने यात्रा मार्ग में यात्रा को सुव्यस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने को कहा तथा सभी दुकानों में डस्टबिन रखने को भी कहा गया। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर समय सभी सहयोग के लिए तत्पर है। उनके द्वारा जो भी सुझाव एवं समस्याएं बताई गई हैं उनके लिए संबंधित विभागों द्वारा उन समस्याओं पर शीर्ष प्राथमिकता से दुरस्त करने के लिए निर्देशित किया जाएगा तथा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जाएंगी।

बैठक में उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रयाग चंद्र मोहन सेमवाल, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग अंकुर खन्ना, केदारनाथ चंडी प्रसाद तिवारी, गौरीकुंड राम गोस्वामी, सोनप्रयाग अंकित गैरोला, सीतापुर अशोक उनियाल, गुप्तकाशी मदन रावत, ऊखीमठ राजीव भट्ट, चोपता भूपेंद्र मैठाणी, अगस्त्यमुनि त्रिभुवन सिंह, होटल एसोसिएशन से अमित मैंखंडी,नगर व्यापार मंडल भीरी राजेश नेगी,प्रमोद नौटियाल,राजेंद्र सिंह नेगी,अंकित राणा सहित अन्य प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

नीलकंठ मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों और एक युवती की मौत; 10 लोग घायल

Next Post

यहाँ दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा वाहन, दो लोग घायल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
Next Post
यहाँ दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा वाहन, दो लोग घायल

यहाँ दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा वाहन, दो लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,398)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (452)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

गढ़वाल विवि की डॉ. दीप्ति सेमवाल को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

गढ़वाल विवि की डॉ. दीप्ति सेमवाल को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

October 29, 2026
सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सड़क के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में लगेंगे चेतावनी बोर्ड, भारी मशीनरी लाने से पहले पुलिस-प्रशासन को देनी होगी सूचना

सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सड़क के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में लगेंगे चेतावनी बोर्ड, भारी मशीनरी लाने से पहले पुलिस-प्रशासन को देनी होगी सूचना

October 29, 2026
विधानसभा सत्र से लौटते वक़्त श्रीनगर गढ़वाल में सीएम धामी ने ली चाय की चुस्कियों का आनंद, स्थानीय लोगों से की बातचीत

विधानसभा सत्र से लौटते वक़्त श्रीनगर गढ़वाल में सीएम धामी ने ली चाय की चुस्कियों का आनंद, स्थानीय लोगों से की बातचीत

October 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page