• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में शुरू होगा ड्रोन डिप्लोमा कोर्स, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार। पढ़ें क्या होगा खास..

by पहाड़वासी
August 6, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-प्रदेश सरकार ड्रोन को भविष्य की संभावनाओं वाले प्रमुख क्षेत्र के रूप में देख रही है। सरकार ने इस क्षेत्र में 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार ने ड्रोन के क्षेत्र में निवेश करने वाली कंपनियों को पहले से ही प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन पाठ्यक्रम के तीन माह व छह माह के डिप्लोमा कोर्स कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही विभिन्न आईटीआई और पॉलिटेक्निक को चिह्नित किया जाएगा। यहां युवाओं को ड्रोन निर्माण से लेकर इसे ठीक करने तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रदेश में ड्रोन का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। विवाह समारोह से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं व कार्यों में ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में सरकार इसे रोजगार प्रदान करने व निवेश को आकर्षित करने की प्रमुख संभावना के रूप में देख रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने उत्तराखंड ड्रोन प्रोत्साहन एवं उपयोग नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस नीति के जरिये प्रदेश में 10 हजार युवाओं को ड्रोन सेवा के क्षेत्र में रोजगार देने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश सरकार युवाओं को ड्रोन के क्षेत्र में प्रशिक्षित करेगी।इस कड़ी में आईटीआई और पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा कोर्स चलाए जाएंगे। ये सभी कोर्स डीजीसीए (डायरेक्ट जनरल सिविल एविएशन) कार्यालय से स्वीकृत होंगे। इसके अंतर्गत प्रशिक्षुओं को ड्रोन डिजाइन करना, ड्रोन का निर्माण करना, इसके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जानकारी, ड्रोन को ठीक करने, ड्रोन को उड़ाने, ड्रोन लाइसेंस लेने संबंधी प्रक्रिया आदि विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निकट भविष्य में मौजूदा व नए शैक्षणिक संस्थानों में ड्रोन स्कूल भी खोले जाएंगे। अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी निकिता खंडेलवाल का कहना है कि नीति में इसकी व्यवस्था की गई है।

Previous Post

लव जिहाद का मामला सामने आने पर बजरंग दल ने कराया ने बाजार बंद, चंबा में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Next Post

विकासनगर की शक्ति नहर में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, ढकरानी पॉवर हाउस से बरामद हुआ शव

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर: बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित!! प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई, ज्योतिर्मठ कार्यालय से किया संबद्ध!!
उत्तराखंड

July 7, 2026
देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
उत्तराखंड

देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

July 7, 2026
घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
गढ़वाल विवि  की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार
अपराध

गढ़वाल विवि की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

July 5, 2026
Next Post
विकासनगर की शक्ति नहर में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, ढकरानी पॉवर हाउस से बरामद हुआ शव

विकासनगर की शक्ति नहर में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, ढकरानी पॉवर हाउस से बरामद हुआ शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,110)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (325)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (116)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (108)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

बड़ी खबर: बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित!! प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई, ज्योतिर्मठ कार्यालय से किया संबद्ध!!

बड़ी खबर: बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित!! प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई, ज्योतिर्मठ कार्यालय से किया संबद्ध!!

July 7, 2026
देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

July 7, 2026
घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page