• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जंगली मशरूम खाने से पिता-पुत्री की तबीयत बिगड़ी,जिला चिकित्सालय में त्वरित इलाज से पिता-पुत्री हैं सुरक्षित

by पहाड़वासी
August 3, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली–

नंदा नगर (घाट) विकासखंड क्षेत्र के बूरा गांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पिता और बेटी की तबीयत बिगड़ने का मामला शनिवार को सामने आया। गब्बर सिंह (45 वर्ष) और उनकी बेटी दीक्षा (14 वर्ष) ने रात के भोजन में जंगली मशरूम की सब्जी का सेवन किया, जिसके कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी तथा स्वास्थ्य लगातार गिरता चला गया।

परिजनों द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वर्तमान में दोनों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों की स्थिति अब स्थिर है और उनका इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जारी है।

गब्बर सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में तैनात चिकित्सकों द्वारा त्वरित उपचार कर उनकी और उनकी बेटी की जान बचाई गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और बताया कि अटल आयुष्मान योजना के तहत उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

डॉ. धनिक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जंगली सब्जियों, विशेषकर जंगली मशरूम और लिंगड़ा के सेवन में अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए। जंगलों में उगने वाले मशरूम की कई प्रजातियां जहरीली होती हैं, जिनका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को घरों के आसपास या खेतों में उगने वाले अज्ञात जंगली मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए तथा इसके प्रति जन जागरूकता फैलाना आवश्यक है।

Previous Post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में युवाओं का जलवा,दिग्गजों को दी पटखनी

Next Post

दर्दनाक हादसा–: कोटद्वार में टूटी चट्टान, दो लोगों की दर्दनाक मौत,छह लोग घायल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

June 11, 2026
पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम
उत्तराखंड

पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

June 11, 2026
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता
उत्तराखंड

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026
मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
उत्तराखंड

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

June 10, 2026
Next Post
दर्दनाक हादसा–: कोटद्वार में टूटी चट्टान, दो लोगों की दर्दनाक मौत,छह लोग घायल

दर्दनाक हादसा–: कोटद्वार में टूटी चट्टान, दो लोगों की दर्दनाक मौत,छह लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,059)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (294)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (113)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (858)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

June 11, 2026
पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

June 11, 2026
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page