• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

कक्षा 9 के छात्र के उपर हुई फायरिंग,मचा हड़कम्प,आरोपी फरार

by पहाड़वासी
November 13, 2022
in अपराध, उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ऊधमसिंह नगर-उत्तराखंड में फायरिंग की घटनाएं आम हो गई हैं आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना घटती रहती है।यहाँ घटना उधमसिंहनगर जिले के खेड़ा में किसी बात पर हुए विवाद के बाद बाइक सवार दो किशोरों ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी कक्षा 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली छात्र के दाहिने हाथ पर लगी और लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। फायरिंग देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। जिसके बाद आरोपित हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। फायरिंग के बाद से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 साल का पुत्र अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए।इस दौरान वह अमन को खेलने के लिए बुला ले गए। बताया जा रहा है कि खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपित ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए।सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रंजिशन मारी गई गोली –
घायल अमन का परिवार पहले खेड़ा में रहता था। अब ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अपना खुद का मकान बना लिया है। चर्चा है कि आरोपित दोनों किशोरों की खेड़ा के ही मनीष नाम के किशोर से विवाद था। जिस पर मनीष ने अमन को अपने घर बुलाया था। जहां मनीष पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मनीष के साथ मौजूद अमन को उन्होंने गोली मार दी। हालांकि अमन ने बताया कि वह मनीष के घर बुक लेने गया हुआ था।

Previous Post

रुद्रप्रयाग की बबीता उनियाल को 14 साल बाद मिला न्याय

Next Post

विधानसभा से हटाए कर्मियों की नहीं होगी बहाली! अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहीं ये बातें

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.

July 2, 2026
सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

July 2, 2026
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा
उत्तराखंड

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

July 2, 2026
जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार
उत्तराखंड

जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

July 1, 2026
Next Post
विधानसभा से हटाए कर्मियों की नहीं होगी बहाली! अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहीं ये बातें

विधानसभा से हटाए कर्मियों की नहीं होगी बहाली! अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहीं ये बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,100)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (317)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (116)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (869)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.

July 2, 2026
सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

July 2, 2026
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

July 2, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page