• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पहले चरण की उड़ान पूरी, लौटे सात कंपनियों के हेलिकॉप्टर, रिकाॅर्ड 10027 शटल

by पहाड़वासी
June 23, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो -केदारनाथ यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से रोटेशन में तीन हेली कंपनियाें के हेलिकॉप्टर केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से धाम में लिए उड़ान भरेंगे। वहीं, आगामी 10 जुलाई से मानसून सीजन में दो कंपनी अपनी सेवाएं देती रहेंगी।10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष आठ हेली कंपनियों के नौ हेलिकाॅप्टर ने गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी के अलग-अलग हेलिपैड से अपनी सेवाएं शुरू की थीं। यात्रा के पहले चरण में 10 मई को कपाटोद्घाटन से लेकर 20 जून तक 42 दिन में इन हेलिकॉप्टर से कुल 56,110 यात्री धाम पहुंचे। जबकि 56624 यात्री दर्शन कर वापस लौटे। इस दौरान हेलिकॉप्टर ने 10,027 शटल कीं, जो बीते वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।शनिवार को यात्रा से सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा से वापस लौट गए हैं, जिसमें ट्रांस भारत, आर्यन, पवनहंस, थुंबी, हिमालन, एरो और क्रिस्टल एविऐशन के हेलिकॉप्टर शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी के हेलिकॉप्टर धाम के लिए अपनी नियमित उड़ान भरता रहा ज बकि शनिवार को हिमालयन एविएशन का हेलिकॉप्टर पुन: वापस लौटेगा और आगामी 10 जुलाई तक ग्लोबल वेक्टा कंपनी के साथ रोटेशन में अपनी हेलिकॉप्टर का सेवा का संचालन करता रहेगा।

इसके बाद, आगामी 10 जुलाई से पूरे मानसून सीजन में ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरते रहेंगे। आपदा के बाद यह पहला मौका है, जब हेली कंपनियों ने मानसून सीजन को देखते हुए अपनी पहले चरण की सेवा को 20 जून तक ही संचालित किया है। बीते वर्षों तक 25 जून से 2 से 3 जुलाई तक हेलिकॉप्टर उड़ान भरते थे।
कंपनीवार नौ हेलिकॉप्टर ने 42 दिन में की गई शटल

हेली कंपनी कुल शटल

आर्यन 974

ट्रांस भारत 1144

पवन हंस 948

थुंबी एविएशन 1117

ग्लोबल वेक्ट्रा 1023

ट्रांस भारत 1128

हिमालयन हेली 1254

क्रिस्टल 1106

एरो 1333

केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों ने पहले चरण की सेवाएं पूरी कर दी हैं। सात हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर वापस लौट गए हैं। शनिवार से दो हेली कंपनियां रोटेशन में अपनी सेवाएं देंगी। वहीं, आगामी मानसून सीजन में 10 जुलाई से दो ट्रांस भारत और हिमालयन हेली कंपनी केदारनाथ यात्रा में अपनी सेवा देती रहेगी। – राहुल चौबे, केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग

Previous Post

न्यू डांग में पितृ आशीर्वाद सदन में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Next Post

लुटेरी दुल्हन- लाखों रुपए का चूना लगाने वाली दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, संपर्क में आए लोग दहशत में

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

July 15, 2026
सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
उत्तराखंड

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
Next Post
लुटेरी दुल्हन- लाखों रुपए का चूना लगाने वाली दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, संपर्क में आए लोग दहशत में

लुटेरी दुल्हन- लाखों रुपए का चूना लगाने वाली दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, संपर्क में आए लोग दहशत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,132)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (334)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (111)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

July 15, 2026
सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

सेब बागवानी से बदली सीमांत गांव की तस्वीर, जमरिया के दो किसानों ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

July 15, 2026
एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page