• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

साढ़े पांच साल के तेजस का कमाल, बने विश्व के सबसे कम उम्र के चेस प्लेयर, ऐसे पाई कामयाबी!!

by पहाड़वासी
July 25, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूकेजी में पढ़ने वाले साढ़े पांच साल के तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बन गए हैं। जून में निकली फिडे रेटिंग में उन्हें 1149वीं रेटिंग मिली है। फिडे ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये फेसबुक पर तेजस तिवारी की उपलब्धि के बारे पोस्ट की है। इससे पहले वह उत्तराखंड के ”यंगेस्ट चेस प्लेयर” का खिताब हासिल कर चुके हैं।साढ़े तीन साल की उम्र से शतरंज खेल रहे तेजस ने हाल ही में रुद्रपुर में हुई प्रथम स्व. धीरज सिंह रघुवंशी ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में चार ड्रा और दो जीत के साथ फिडे रेटिंग प्राप्त की है। मार्च-2022 में उत्तराखंड शतरंज संघ की ओर से आयोजित 16वीं उत्तराखंड स्टेट ओपन शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-8 वर्ग में वह प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड स्टेट चैंपियन बने।

दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक समित टिक्कू ने बताया कि तेजस के विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बनने पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ फिडे की ओर से पुष्टि की गई है। यह राज्य और देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुके हैं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
तेजस अब तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में 2022 में हुई राष्ट्रीय अंडर-8 शतरंज प्रतियोगिता, भुवनेश्वर ओडिसा, अहमदाबाद गुजरात में अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता, 2022 में नई दिल्ली में हुई सब जूनियर और 2023 में होसुर तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और गोल्डन बॉय का खिताब भी ले चुके हैं।
पिता से सीखीं बारीकियां
सुभाषनगर हल्द्वानी निवासी तेजस को शतरंज की बारीकियां उनके पिता शरद तिवारी ने सिखाईं। शरद तिवारी का पहाड़ में अपना एनजीओ हैं। मां इंदु तिवारी ने भी तेजस को काफी प्रेरित किया। शरद तिवारी ने बताया कि वह काफी खुश हैं। मात्र साढ़े पांच वर्ष की आयु में ही देश के 12 राज्यों में खेलकर प्रतिभा का लोहा मनवा चुके तेजस की उपलब्धि पर एकेडमिक निदेशक स्मृति टिक्कू, स्कूल की प्रधानाचार्या प्रवलीन सलूजा वर्मा, शिक्षिका श्वेता पांडे, अंजना सतवाल, किशन तिवारी, नीरज साह ने खुशी जताई है।

Previous Post

Big breaking :-हरक सिंह और प्रेमचंद अग्रवाल की निजी बातचीत वायरल, BJP ने किया पलटवार, मंत्री प्रेम चंद्र ने बताया विश्वासघाती

Next Post

जन्म देने के पांचवें दिन ही अपने तीनों शावकों को खा गई बाघिन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.

July 2, 2026
सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

July 2, 2026
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा
उत्तराखंड

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

July 2, 2026
जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार
उत्तराखंड

जनरल धीरज कुमार सेठ ने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार

July 1, 2026
Next Post
जन्म देने के पांचवें दिन ही अपने तीनों शावकों को खा गई बाघिन

जन्म देने के पांचवें दिन ही अपने तीनों शावकों को खा गई बाघिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,100)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (317)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (116)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (869)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.

सीएम धामी ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ली बैठक, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात.

July 2, 2026
सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

सतपुली -गुमखाल राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त

July 2, 2026
ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार,वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक ने की ठगी, जेल भेजा

July 2, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page