• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम की यात्रा में तीर्थयात्रियों को दें अच्छी सेवा: धन सिंह

by पहाड़वासी
February 9, 2023
in रुद्रप्रयाग, स्वास्थ्य
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग– केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।
कलक्ट्रेट सभागार में यात्रा तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाए। इसके लिए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में हर एक किमी की दूरी में एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) स्थापित किए जाएं। यहां पर्याप्त स्टाफ के साथ ही दवा एवं जरूरी उपकरण रखे जाएं।

गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय खोलने को भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव दें
सभी एमआरपी में ऑक्सीजन कंसंटेटर की भी व्यवस्था की कराई जाए। केदारघाटी क्षेत्र में सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय खोले जाने के लिए भी भूमि चिन्हित करने के साथ ही जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सोनप्रयाग में स्थाई चिकित्सालय तैयार किए जाने के लिए भी भूमि का चयन करने, यात्रा मार्ग में पयाप्त मात्रा में एंबुलेंस व्यवस्था भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को तत्काल चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा जा सके। मंत्री ने केदारनाथ धाम में बन रहे चिकित्सालय के निर्माण को शीघ्र पूरा करने, जिन चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था नहीं है ऐसे, चिकित्सालयों में आवास बनाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाने, यात्रा मार्ग में भी यात्रा कंट्रोल रूम स्थापित करने, केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पचास बड़े होर्डिंग एवं सौ छोटे होर्डिंग लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ आदि धार्मिक स्थलों में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भी सभी चिकित्सा सुविधा देने को कहा। धन सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सभी सुविधाएं एवं विभागीय स्तर पर धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। चारधाम यात्रा को बेहतर संचालित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।


वहीं बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए हैं उनका पालन कराते हुए केदारनाथ यात्रा को बेहतर संचालित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मार्तोलिया ने केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं एवं डॉक्टर व स्टाफ तैनात किए जाने की जानकारी दी। केदारनाथ में तैनात किए जाने वाले डाक्टर तैनात किए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सीडीओ नरेश कुमार, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, सीएमएस डॉ राजीव सिंह पाल, सीईओ विनोद प्रसाद सिमल्टी,डॉ आशुतोष, डॉ शशि आदि मौजूद थे।

Previous Post

विकास योजनाओं की घोषणाओ के सफल क्रियान्वयन के लिये डीएम मयूर दीक्षित ने ली बैठक

Next Post

दिल्ली से घूमने आये दम्पत्ति को एसडीआरएफ पुलिस ने बचाया

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!
उत्तराखंड

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल!!

June 19, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड

देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू

June 14, 2026
केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, प्रशासन से लेकर तीर्थयात्रियों ने लिया संकल्प

June 13, 2026
Next Post
दिल्ली से घूमने आये दम्पत्ति को एसडीआरएफ पुलिस ने बचाया

दिल्ली से घूमने आये दम्पत्ति को एसडीआरएफ पुलिस ने बचाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,074)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (230)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (862)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026
बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

बड़ा हादसा: भीषण हादसे के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

June 19, 2026
सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू,123 करोड़ रुपये से अधिक की बहुउद्देशीय योजना से सिंचाई, पेयजल, पर्यटन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू,123 करोड़ रुपये से अधिक की बहुउद्देशीय योजना से सिंचाई, पेयजल, पर्यटन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

June 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page