• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भारी बारिश का कहर : अल्मोड़ा में मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by पहाड़वासी
September 1, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही बारिश के बीच अल्मोड़ा से मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। सोमेश्वर थाना क्षेत्र के वडयूडा गांव में भारी बारिश के कारण पहाड़ी से आया मलबा एक मकान की दीवार तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गया। हादसे के समय कमरे में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बरामद किए गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि वडयूडा गांव के एक मकान में मलबा घुस गया है और कुछ लोग उसके अंदर दबे हुए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस की टीमें राहत-बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

दीवार तोड़कर घर के अंदर घुसा भारी मलबा

बताया गया कि मकान के एक हिस्से में परिवार के बुजुर्ग मौजूद थे, जबकि बगल के कमरे में परिवार के तीन सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान मकान के पीछे की ओर से भारी मात्रा में मलबा आया और दीवार को तोड़ते हुए कमरे के अंदर जा घुसा। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष), पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या (19 वर्ष), पुत्री राजेंद्र राम और मनीष कुमार (18 वर्ष), पुत्र राजेंद्र राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

तीन किलोमीटर पहले सड़क पर था मलबा, पैदल घटनास्थल पहुंची एसडीआरएफ

घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर पूर्व मार्ग पर मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध थी। ऐसे में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरण लेकर पैदल ही घटनास्थल की ओर रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की।

एसडीआरएफ जवानों ने सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबा हटाया और तीनों लोगों के शव बाहर निकाले। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

बुजुर्ग गुलाब राम सुरक्षित निकले

हादसे के दौरान परिवार के एक अन्य सदस्य गुलाब राम मकान के बाहर स्थित कमरे में सो रहे थे। मकान का हिस्सा ढहने के दौरान वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

अधिकारी मौके पर पहुंचे, तीन जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

घटना की सूचना के बाद सीओ रानीखेत, एसडीएम, तहसीलदार समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। दो एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गई थीं। रास्ते में मलबा आने के बावजूद राहत-बचाव टीमों को समय पर घटनास्थल तक पहुंचाया गया। सड़क पर आए मलबे को हटाकर मार्ग खोल दिया गया है। फिलहाल तीन जेसीबी मशीनों की मदद से मकान और आसपास जमा मलबा हटाने का काम जारी है।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

Next Post

लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

September 6, 2026
सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में पहुंचे सीएम धामी, पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर
उत्तराखंड

सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में पहुंचे सीएम धामी, पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

September 6, 2026
कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत सुरक्षित
उत्तराखंड

कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत सुरक्षित

September 6, 2026
मृत बकरी का मांस खाने से 24 से अधिक ग्रामीण बीमार, बच्चों समेत कई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड

मृत बकरी का मांस खाने से 24 से अधिक ग्रामीण बीमार, बच्चों समेत कई अस्पताल में भर्ती

September 6, 2026
Next Post
लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संगठन एकजुट, महासंगठन बनाने की कवायद तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,277)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (364)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिरोबगड़ के ठेके से श्रीनगर शराब बेचने लाई जा रही शराब श्रीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ी, आरोपी गिरफ्तार,कार की डिग्गी बनी शराब का गोदाम, 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

September 6, 2026
सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में पहुंचे सीएम धामी, पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में पहुंचे सीएम धामी, पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

September 6, 2026
कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत सुरक्षित

कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत सुरक्षित

September 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page