ब्यूरो –
रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 56 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार (मूल निवासी कनखल, हरिद्वार, वर्तमान निवासी गुप्तकाशी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है।
रुद्रप्रयाग पुलिस का साफ संदेश—अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
क्या आपके क्षेत्र में भी अवैध शराब की बिक्री हो रही है? अपनी राय कमेंट में बताएं।






