• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

शिक्षा विभाग की लापरवाही के खिलाफ गेस्ट टीचरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

by पहाड़वासी
July 7, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-अतिथि शिक्षक संघ ने मई और जून माह के मानेदय को लेकर बरती गई शिक्षा विभाग की लापरवाही के खिलाफ माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आक्रोशित शिक्षकों ने शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष आशीष जोशी के नेतृत्व में सभी अतिथि शिक्षक सीईओ कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी और धरना प्रदर्शन के साथ उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशीष जोशी ने कहा कि मई माह का अपूर्ण एवं जून माह का मानदेय का भुगतान न किए जाने से सभी शिक्षकों में आक्रोश है। कहा कि माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की ओर से लगातार इस मांग के लिए विभाग से पत्राचार किया गया, जबकि कई बार शिक्षकों ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति की जानकारी भी दी। मगर शिक्षा विभाग के अफसरों पर कोई असर नहीं पड़ा।संघ ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ की ओर से कार्यरत समस्त अतिथि शिक्षकों का माह मई का अपूर्ण भुगतान किया गया है तथा माह जून के मानदेय भुगतान के लिए स्पष्ट रूप से मना किया गया है। इससे पूर्व 2015 से बीते वर्षाे में निरंतर माह जून का वेतन भुगतान किया जाता रहा है, मगर मुख्य शिक्षा अधिकारी के वेतन भुगतान के लिए 3 आदेशों के बाद भी वर्तमान में कार्यरत खण्ड शिक्षा अधिकारी की ओर से शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवधि का वेतन भुगतान के लिए स्पष्ट रूप से मना किया जा रहा है, जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में वेतन भुगतान किया जा रहा है। शिक्षकों का मानदेय भुगतान न होने पर उनके परिवार पर रोजी रोटी का संकट खडा हो गया है। शिक्षक मानसिक तनाव से गुजरने लगे हैं। साथ ही पूरे मनायोग से कार्य भी नहीं कर सकते हैं। कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष आशीष जोशी, विनय जगवाण, प्रवीण जोशी, भरत नेगी, जितेंद्र करासी, बीना किमोठी, माहेश्वर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद थे।

Previous Post

लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण बैठक, लिए गए ये निर्देश

Next Post

चेतावनीःआज हो सकती है भारी बारिश। नदियों का जलस्‍तर बढ़ा,टेंशन में सरकार।रहें अलर्ट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार

May 9, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

May 9, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

May 8, 2026
बेस अस्पताल श्रीनगर में पहली बार शुरू हुई कैथ लैब सेवा, चार गंभीर हृदय रोगियों के सफल ऑपरेशन
उत्तराखंड

बेस अस्पताल श्रीनगर में पहली बार शुरू हुई कैथ लैब सेवा, चार गंभीर हृदय रोगियों के सफल ऑपरेशन

May 8, 2026
Next Post
चेतावनीःआज हो सकती है भारी बारिश। नदियों का जलस्‍तर बढ़ा,टेंशन में सरकार।रहें अलर्ट

चेतावनीःआज हो सकती है भारी बारिश। नदियों का जलस्‍तर बढ़ा,टेंशन में सरकार।रहें अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (192)
  • उत्तराखंड (3,994)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (260)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (842)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (78)

Recent.

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार

May 9, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

May 9, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

May 8, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page