• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चेतावनीःआज हो सकती है भारी बारिश। नदियों का जलस्‍तर बढ़ा,टेंशन में सरकार।रहें अलर्ट

by पहाड़वासी
July 8, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो:-उत्तराखंड में बौछारों का दौर जारी है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के डेरे में मध्यम से तीव्र वर्षा हो रही है। उत्तराखंड में निरंतर हो रही वर्षा के कारण नदियों के जल स्तर में वृद्धि ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को खासकर कुमाऊं में भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।प्रदेश में मानसून की वर्षा ने जोर पकड़ लिया है। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बौछारों के एक से दो दौर हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। राज्य में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं। खासकर कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में भी भारी वर्षा या तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।वहीं उत्तराखंड में निरंतर हो रही वर्षा के कारण नदियों के जल स्तर में वृद्धि ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस क्रम में सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने हरिद्वार, नैनीताल व पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वर्षाकाल में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच आफ नहीं रहेंगे।इसके अलावा आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत आवश्यक उपकरण, सामग्री व वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित रखने, नागरिकों के फंसे होने की स्थिति में उनके लिए खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था करने, प्रतिकूल मौसम व भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न देने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा गया है कि हरिद्वार में बाणगंगा (रायसी), पिथौरागढ़ में धौलीगंगा (कनज्योति) व नैनीताल में कोसी (बेतालघाट) में नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारियों से इन क्षेत्रों में प्रत्येक स्तर पर तत्परता व सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post

शिक्षा विभाग की लापरवाही के खिलाफ गेस्ट टीचरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Next Post

मानसून में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के जाने पर रोक, शासन ने जिलों को जारी किया अलर्ट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार

May 9, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

May 9, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

May 8, 2026
बेस अस्पताल श्रीनगर में पहली बार शुरू हुई कैथ लैब सेवा, चार गंभीर हृदय रोगियों के सफल ऑपरेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (192)
  • उत्तराखंड (3,994)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (260)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (842)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (78)

Recent.

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा टला, शराब के नशे में 25 यात्रियों को ले जा रहा चालक गिरफ्तार

May 9, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

May 9, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार

May 8, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page