रुद्रप्रयाग– लगातार 43 वर्षों तक मद्महेश्वर घाटी के ग्राम गैड गाँव के प्रधान रहे राम सिंह पंवार का निधन का समाचार मिलते ही मदमहेश्वर घाटी में शोक की लहर छा गई है।अपनी मेहनत और संघर्ष के जरिये राम सिंह पँवार जी ने हमेशा क्षेत्र के हित को लेकर कार्य किया।
बता दें तत्कालीन जनपद चमोली और उतरप्रदेश राज्य और बाद में उतराखण्ड राज्य के दौर में लगातार (42)वर्षों तक उन्होंने न्याय पंचायत मनसूना क्षेत्र के मनसूना, गिरिया, बुरूवा, गैड, गडगू (पांच )गाँवों का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद फिर गैड -गडगू और बाद में गैड गाँव का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करते रहे। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विकास की नींव भी रखी!यहीं नहीं वर्ष 2010-11 में तत्कालीन मुख्य मंत्री उतराखण्ड सरकार भुवनचंन्द्र खण्डूरी व पंचायती राज विभाग उतराखण्ड की ओर से राम सिंह पँवार जी को सम्मानित भी किया गया था!मुख्यतौर पर वह कई लोगों के व्यक्तिगत जीवन और राजनीतिक जीवन में समाज सेवा के लिए एक आदर्श थे।
उनके निधन पर उनके करीबी और नाती रहे कालीमठ वार्ड जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों सहित दीपक पँवार, अतुल नेगी, राकेश पँवार अन्य कई लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।