• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एसपी रुद्रप्रयाग ने आगामी केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

by पहाड़वासी
March 9, 2023
in उत्तराखंड, धार्मिक, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग– केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के मीडिया बन्धुओं के साथ संवाद स्थापित किया गया।इस दौरान मीडिया बन्धुओं विगत वर्ष के यात्रा से सम्बन्धित अनुभव एवं सुझाव लिये गये।


मीडिया बन्धुओं द्वारा पंजीकरण व्यवस्था के अन्तर्गत उनको मीडिया कवरेजिंग सम्बन्धी कार्यों के दृष्टिगत विशेष पास दिये जाने, यात्रा पड़ावों पर नियुक्त पुलिस जवानों हेतु रहने खाने की उचित व्यवस्था किये जाने सम्बन्धी सुझाव व यातायात सम्बन्धी बिन्दुओं एवं पार्किग के प्वाइन्टों व पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों के दृष्टिगत जानकारी ली गयी।
पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि गत वर्ष अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु जनपद के श्री केदारनाथ धाम आये थे।
इस बार की यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस के स्तर से आवश्यक तैयारियां प्रारम्भ कर ली गयी हैं। सबसे पहले यात्रा पड़ावों पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल के रहने खाने की अतिरिक्त व्यवस्था के सम्बन्ध में स्थानीय जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है। इस बार अतिरिक्त रूप से मल्टीपरपज पार्किंग स्थल पर कुछ कमरे पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। चौकी गौरीकुण्ड के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही अन्य सुविधायें मुहैया करायी जा रही हैं।
इस वर्ष के यात्रा काल में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को उनके नियुक्ति स्थल पर स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराये जाने के प्रयास किये जायेंगे।
श्री केदारनाथ धाम हेतु अत्यधिक संख्या में यात्री आते हैं, जो कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित नहीं रहते, ऐसे में कई बार वे फ्रस्टेट होते हैं। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को संयम रखे जाने, व्यवहार सही रखने के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रथम चरण में पुलिस के साथ नियुक्त होने वाले 200 पीआरडी जवानों को 04 दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस लाइन में दिया गया है। आगामी समय में होमगार्ड, जिला पुलिस सहित नियुक्त होने वाले अन्य कार्मिकों को व्यवहार सम्बन्धी, अनुशासन एवं आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
इस बार भी सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकताओं में रहेगा। यात्राकाल में उपयोग में होने वाली पार्किंगों पर वाहनों को तरतीबवार पार्क कराये जायेंगे। साथ ही थाना स्तर से स्थानीय व्यापारियों व अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ गोष्ठियों आयोजित की गयी हैं। साथ ही पुलिस के स्तर से यात्रा से सम्बन्धित अन्य विभागों व स्टेकहोल्डर्स के साथ भी नियमित रूप से समन्वय गोष्ठी आयोजित कर यात्रा को सुगम से सुगम बनाये जाने का प्रयास किया जायेगा।
वहीं यात्रा पड़ावों पर नशा, शराब व मांस तथा जुआ खेजने जैसी शिकायतों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। ऐसे कृत्यों में यदि किसी विभागीय कार्मिकों की संलिप्तता परिलक्षित होती है, उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। जनपद पुलिस के स्तर से बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही निरन्तर प्रचलित है।
इस बार प्रयास रहेगा कि बाहर से आने वाले यात्रियों की भाषा की बुनियादी जानकारी पुलिस कार्मिकों को भी हो, इस हेतु उनको प्रशिक्षित भी किया जायेगा। पुलिस कार्मिकों को यात्रा काल अवधि में किये जाने वाले कर्तव्य निर्वहन के सम्बन्ध में एक छोटी सी हस्तपुस्तिका भी उपलब्ध करायी जायेगी। जिसमें महत्तवपूर्ण नम्बरों के साथ-साथ यात्रा पड़ाव/मार्गों की व्यवहारिक जानकारी/उनके द्वारा क्या करना है और क्या नहीं से सम्बन्धित जानकारी रहेगी। आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु आगामी दिवसों से जनपद के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जानकारियां साझा की जायेंगी।
इस अवसर पर जनपद प्रेस के मीडिया बन्धुओं के साथ ही पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक यातायात हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल बण्डवाल, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Previous Post

अपूर्णीय क्षति!! नहीं रहे 43 वर्षो तक मदमहेश्वर घाटी के गैड गाँव के प्रधान रहे राम सिंह पंवार

Next Post

सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक परिवहन विभाग चलाएगा शटल सेवा,300 टैक्सी-मैक्सी वाहन किये विभाग ने आरक्षित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई
उत्तराखंड

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले
उत्तराखंड

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026
उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर
उत्तराखंड

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

May 17, 2026
Next Post
सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक परिवहन विभाग चलाएगा शटल सेवा,300 टैक्सी-मैक्सी वाहन किये विभाग ने आरक्षित

सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक परिवहन विभाग चलाएगा शटल सेवा,300 टैक्सी-मैक्सी वाहन किये विभाग ने आरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,013)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (272)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page