• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय शौर्य दिवस,शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

by पहाड़वासी
July 26, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-अटल आदर्श राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में कारगिल विजय शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जनपद के सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई।
कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने सभी को शौर्य दिवस की 24वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के लिए समर्पित दिन है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के अदम्य पराक्रम के कारण हमें गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।अति विशिष्ट अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने वर्ष 1999 में भारत-पाक कारगिल युद्ध व भारतीय सैन्य की ऐतिहासिक वीरगाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में कुल 527 सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी जिनमें से अकेले 75 सैनिक उत्तराखंड राज्य तथा 03 सैनिक जनपद रुद्रप्रयाग से हैं। उन्होंने वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष 26 जुलाई को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यूएस रावत ने कारगिल युद्ध के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों 527 जांबाज सैनिकों को खो दिया। इस युद्ध में अपने विशेष पराक्रम के लिए देश के 37 वीर शहीद सैनिकों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हर वर्ष आज के दिन को राज्य सरकार द्वारा शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा जनपद के वीर शहीद सैनिकों नायक सुनील दत्त कांडपाल, रायफल मैन शहीद भगवान सिंह व नायक शहीद गोविंद सिंह के आश्रितों को शाॅल ओढकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई, प्रधानाचार्य आर एस भदौरिया, अध्यक्ष अभिभावक संघ राजेंद्र नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक संगठन राय सिंह रावत , शहीद सैनिकों के आश्रित एवं बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post

देर रात टिहरी झील में डूबी महिला, एसडीआरएफ ने 40 फीट गहराई से बरामद किया शव

Next Post

मोरी में आफत की बारिश:भूस्खलन से कई मार्ग बंद,जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ
उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ

November 16, 2026
बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग में 32 वर्षीय युवक लापता, नदी के ऊपर पहाड़ी पर मिले कपड़े और जूते!कल शनिवार शाम से घर से था गायब, सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर रवाना; तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

November 15, 2026
बाबा केदार की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंची
उत्तराखंड

बाबा केदार की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंची

November 13, 2026
नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान
उत्तराखंड

नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां,श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष ध्यान

October 21, 2026
Next Post
मोरी में आफत की बारिश:भूस्खलन से कई मार्ग बंद,जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग

मोरी में आफत की बारिश:भूस्खलन से कई मार्ग बंद,जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (224)
  • उत्तराखंड (4,463)
  • कुमाऊं (103)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (496)
  • दुर्घटना (233)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (125)
  • पर्यटन (233)
  • पौड़ी गढ़वाल (4)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (885)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (87)

Recent.

उफरैंखाल को शिक्षा और छात्र सुविधाओं की बड़ी सौगात, ₹3.92 करोड़ से निर्मित महिला छात्रावास का लोकार्पण

उफरैंखाल को शिक्षा और छात्र सुविधाओं की बड़ी सौगात, ₹3.92 करोड़ से निर्मित महिला छात्रावास का लोकार्पण

November 28, 2026
गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित,एक दिसंबर को प्रस्तावित था समारोह, जल्द होगी नयी तिथि घोषित

गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित,एक दिसंबर को प्रस्तावित था समारोह, जल्द होगी नयी तिथि घोषित

November 28, 2026
रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी के पास वाहन खाई में गिरा, चालक समेत सात लोगों की मौत

रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी के पास वाहन खाई में गिरा, चालक समेत सात लोगों की मौत

November 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page