• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पहाड़ की शान को ज़िंदा रखे हुए हैं आज भी!! “रिंगालमैन” राजेंद्र बड़वाल

by पहाड़वासी
December 23, 2022
in उत्तराखंड, सामाजिक
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली-लॉकडाउन के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से प्रवासी लोग अपने गांव को लौटे हैं । उत्तराखंड के ऐसे गांव जो पहले वीरान थे अब आबाद हुए है। मगर ऐसे प्रवासियों के सामने रोजगार का सबसे बड़ा संकट है। इस संकट को रोजगार में बदल कर चमोली जिले के किरुली गांव के राजेंद्र ने नई मिसाल पेश की है।
यूं तो रिंगाल उत्तराखंड की वादियों पैदा होता है मगर रिंगाल में हस्तशिल्प से जो कला उकेरी जाती है वह यहां की परंपरा और धरोहर को परिलक्षित करती हैं।

चमोली के रहने वाले राजेन्द्र ने रिंगाल के उत्पात से युवाओं को रोजगार देने का बीड़ा उठाया है। आज वे पर्वतीय क्षेत्र में रहकर रिंगाल को एक नई बुलंदी दे रहे हैं। युवाओं के उनके हांथों को रोजगार भी मिलता है ।
राजेंद्र का कहना है की रिंगाल उत्तराखंड की कला संस्कृति, धरोहर, परंपरा से जुड़ा एक ऐसा पौधा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को छत देने के साथ रोजगार भी देता आया है । पीढ़ी दर पीढ़ी मानव समाज के साथ चला आ रहा है। आज उस रिंगाल को एक नई ऊंचाई देने का वक्त है। ऐसे में वे युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि युवा अपने गांव में ,अपने घरों में रहकर अपनी सभ्यता को और समृद्धिशाली बनाने के साथ अपनी आर्थिक स्थितियों को भी मजबूत कर सकें।

उत्तराखंड के जंगलों में पाए जाने वाला ऐसा पौधा हैं जो बांस की प्रजाति का होता है बांस का बौना प्रजाति भी कहा जाता है । जहां बांस की लंबाई 25 से 30 मीटर होती है । वही रिंगाल 5 से 8 मीटर लंबा होता है । रिंगाल सिर्फ एक बांस का बोना पौधा नहीं है बल्कि यह रोजगार का एक नया आयाम हैं ।रिंगाल से तरह-तरह की वस्तुएं बनाई जाती हैं आज जिस तरह से दुनिया भर के लोग ऑर्गेनिक उत्पाद को पसंद कर रहे है। वही प्राकृतिक वनस्पतियों से बनी वस्तुओं की भी लगातार मांग बढ़ती जा रही है । रिंगाल को उत्तराखंड के लोकजीवन का एक अभिन्न अंग भी कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी । क्योंकि रिंगाल की बनी चाहे सूप है रोटी रखने की छापरी है फूलदेई की टोकरी है कि झाड़ू है खाना रखने की टोकरी है वहीं घर की छत पर रिंगाल का उपयोग तो किया ही जाता है । उत्तराखंड के ग्रामीण जीवन में उसी तरह से हैं जैसे इंसान की जिंदगी में रोटी ,कपड़ा, मकान है इसका भी ताना-बाना पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों में पीढ़ी दर पीढ़ी कुछ इसी तरह से जुड़ी है ।खासतौर से रिंगाल की कुल 5 प्रजातियां हैं । लेकिन इसमें देव रिंगाल का सबसे महत्वपूर्ण होता है । रिंगाल का दैनिक जीवन में बहुत उपयोग है। आज जिस तरह से पलायन बेरोजगारी और आधुनिकीकरण की बात हो रही है ऐसे में रिंगाल सिर्फ एक पौधा नहीं है बल्कि रिंगाल एक रोजगार साधन है।

चमोली के राजेंद्र आधुनिक उपकरण के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं इससे गुलदस्ते ,हैंगर ,स्टैंड, स्टैंड टेबल डस्टबिन प्रमुख वस्तुएं बन रही है।मुख्य रूप से नौकरी कि तलाश में भटकने वाले नौजवानों के लिये मिसाल हैं राजेंद्र!!जहाँ आत्मनिर्भर भारत में रोजगार के नए आयाम खोजने के लिए शहरों में जाने की जरूरत नहीं है ।ग्रामीण क्षेत्रों में ही रहकर कुटीर उद्योगों से जुडीं ऐसी कलाऐं है जो सिर्फ क्षेत्र को पहचान नहीं देती बल्कि रोजगार भी देती है । जीवन की परंपराओं, सभ्यताओं और लोक संस्कृति हैं हमारे साथ जिंदा भी रहती है । ऐसे में हम चमोली के राजेंद्र का भी धन्यवाद देते हैं ।।हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं वे इसी तरह से उत्तरोत्तर आगे बढ़ते रहें। रिंगाल की जो शान है जिसकी पहचान है उसको यूं ही तो बढ़ाते रहें।

Previous Post

भीड़ वाले स्थानों पर आज से मास्क पहनना और अस्पतालों में कोविड जांच अनिवार्य, SOP जारी

Next Post

चारापत्ती लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

May 16, 2026
एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी
उत्तराखंड

एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी

May 16, 2026
पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
उत्तराखंड

पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

May 16, 2026
चंद्रशिला-तुंगनाथ में कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग चपेट में, SDRF-DDRF का हाई अलर्ट रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू!! धार्मिक यात्रा मार्ग पर अचानक गूंजा वज्रपात, प्रशासन में मचा हड़कंप!!

May 15, 2026
Next Post
चारापत्ती लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला

चारापत्ती लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,007)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (268)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

May 16, 2026
एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी

एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी

May 16, 2026
पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

May 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page