• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

by पहाड़वासी
June 17, 2026
in अपराध, उत्तराखंड
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

कर्णप्रयाग,(चमोली)-कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था। इस दौरान 04 निहंग यात्रियों द्वारा स्थानीय व्यापारी एवं बीच-बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिसमें 04 लोग घायल हो गए।

घटना के संबंध में पीड़ित/वादी गजपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मु0अ0सं0-17/2026, धारा 281/125/109/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैरियर लगाकर तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 कृपाण बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में शामिल चौथे निहंग यात्री को आज दिनांक 17.06.2026 को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई है।

प्रकरण में संलिप्त चारों अभियुक्तों आज दिनांक 17.06.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेजा गया है, जबकि उपचाराधीन चौथे अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 01 कम्पनी आईटीबीपी एवं पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा कर्णप्रयाग में कैंप करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त कर निगरानी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चमोली पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

👉 इसके साथ ही ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान आज कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा लोगों के साथ अभद्रता करने तथा चैकिंग के दौरान वाहन हॉकी स्टिक आदि पाए जाने पर तीन व्यक्तियों—परविन्दर सिंह, परमवीर सिंह एवं जोधवीर सिंह, निवासी जरकपुर, चण्डीगढ़ के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा शांति भंग न करने की सख्त हिदायत दी गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता-

1- जसनप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी ग्राम सोहाना थाना सोहाना जिला मोहाली पंजाब उम्र 23 वर्ष।
2-अजय सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष
3-सतविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी कुबडा सेक्टर 68 थाना फेज 8 जिला एस ए एस नगर मोहाली आयु 21 वर्ष
4-मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराज निवासी ग्राम सोहना थाना सोहना जिला मोहाली पंजाब उम्र 21वर्ष (उपचाराधीन )

अभियुक्तों के कब्जे से बरामद माल का विवरण-

1-घटना में प्रयुक्त चार तलवार
2-02 मोटरसाइकिल – वाहन सेख्या PB-65BK-3889 (हीरो होंडा) व PB65BE4296 (हीरो होंडा)

पुलिस टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल
2-वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी
3-चौकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाई
4-उपनिरीक्षक दिनेश पंवार
5-हेड0कॉ0 दान सिंह
6-हेड0कॉ0 हरेंद्र सिंह
7-हेड0कॉ0प्रदीप बहुखंडी
8-हेड0कॉ0प्रकाश कंडवाल
9-हेड0कॉ0 राकेश कुमार
10-कॉ0मनवीर सिंह

Previous Post

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन
उत्तराखंड

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,067)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (298)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page