• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चोपड़ा-डुंगरी-चापड़ सड़क डामरीकरण कार्य का विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ

by पहाड़वासी
March 17, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

राज्य योजना के अंतर्गत सड़क 3 किमी सड़क का ₹ 2.43 करोड़ से होगा डामरीकरण कार्य।
क्षेत्र जनता ने ढोल-दमाऊ फूल मालाओं से किया विधायक भरत चौधरी का स्वागत।
रुद्रप्रयाग -विकासखंड अगस्तमुनि में तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपड़ा डूंगरी चापड़ 3 किमी सड़क का ₹2.43 करोड़ की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का विधायक भरत सिंह चौधरी ने शुभारंभ किया। इस अवसर स्थानीय जनता द्वारा फूल मालाओं एवं ढोल दमाऊ के साथ विधायक भरत सिंह चौधरी का स्वागत किया।लंबे समय से क्षेत्र की जनता स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी से सड़क डामरीकरण करवाने की मांग कर रही थी। विधायक भरत सिंह चौधरी ने स्थानीय जनता की मांग को जायज ठहराते इसके लिये राज्य योजना के अंतर्गत लोकनिर्माण विभाग से सड़क डामरीकरण के लिये धनराशि स्वीकृत करवाई गई। टेंडर प्रकिया पूर्ण होने पर सड़क का डामरीकरण कार्य प्रारम्भ कराया गया। डामरीकरण कार्य का शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता द्वारा उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्य प्रारंभ होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने क्षेत्रीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनता की मांग थी उसको पूरा किया गया। जल्द ही जनता को आवागमन के लिए बेहतर सड़क मिलेगी। उन्होंने कहा की तल्लानागपुर क्षेत्र की पेयजल की जो समस्या थी उसके लिए ₹45 करोड़ की लागत से तल्लानागपुर लिफ्ट पेयजल योजना फेज -2 का निर्माण कार्य गतिमान है, जल्द वो भी पूरा होगा। इसके अलावा तल्लानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत कोठगी में 27 करोड़ की लागत सेनर्सिंग कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में गतिमान है, शीघ्र उसका भी निर्माण कार्य भी पूर्ण होने होने वाला है। चोपड़ा-रुद्रप्रयाग 13 किमी सड़क का पर भी वन टाइम मेंटेनेंस के तहत ₹3.22 करोड़ की लागत से जल्द कार्य प्रारंभ होगा। इसके अलावा क्षेत्र में जो अन्य सड़के है, उन पर जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना एवं उनको पूरा करने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार निरन्तर सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य कर रही है। आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी पंचायत सदस्य डूंगरी सुमन बुटोला,पूर्व मण्डल अध्यक्ष घनश्याम पुरोहित, सुभाष पुरोहित, रितेश पांडे, महिला मंगलदल अध्यक्ष पवित्रा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

उत्तराखंड में यहां पेड़ों से चिपक गई महिलाएं, सड़कों पर उतरे हजारों पर्यावरण प्रेमी

Next Post

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता: डॉ धन सिंह

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी
उत्तराखंड

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

July 24, 2026
कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट
उत्तराखंड

कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

July 24, 2026
क्रेशर प्लांट पर अचानक पहुंच गये अपर जिलाधिकारी, निरीक्षण पर मिली कमियां,विस्तृत जांच के निर्देश  जारी
उत्तराखंड

क्रेशर प्लांट पर अचानक पहुंच गये अपर जिलाधिकारी, निरीक्षण पर मिली कमियां,विस्तृत जांच के निर्देश जारी

July 24, 2026
दो साल पहले फंदा लगाकर किया था गुलदार का शिकार, खाल बेचने से पहले तस्कर गिरफ्तार
अपराध

दो साल पहले फंदा लगाकर किया था गुलदार का शिकार, खाल बेचने से पहले तस्कर गिरफ्तार

July 24, 2026
Next Post
सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता: डॉ धन सिंह

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता: डॉ धन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (210)
  • उत्तराखंड (4,159)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (341)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (119)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे एक लाख चौबीस हजार पार दर्शनार्थी

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम पहुंचे एक लाख चौबीस हजार पार दर्शनार्थी

July 24, 2026
स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

स्वकर वसूली पर फिलहाल रोक, व्यापारियों की आपत्तियों के समाधान तक नहीं लिया जाएगा कमर्शियल टैक्स: महापौर आरती भंडारी

July 24, 2026
कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

कालीशिला में हृदयाघात से अचेत हुए गुजरात के श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

July 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page