• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गैरसैण में होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली

by पहाड़वासी
June 11, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रजिस्ट्रेशन की बाध्यता हो खत्म, सरकार करे बेहतर इंतजामात

देहरादून। मूल निवास, भू- कानून समन्वय संघर्ष समिति गैरसैण में प्रस्तावित मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। समिति इसी हफ्ते गैरसैण में एक अहम बैठक करने जा रही है। इसके साथ ही समिति ने चारधाम यात्रा में हो रही अव्यवस्थाओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

देहरादून स्थित शहीद स्मारक में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि आचार संहिता में अनुमति न मिलने के कारण मूल निवास स्वाभिमान महारैली स्थगित करनी पड़ी। अब गैरसैण में महारैली होनी है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश भर से गैरसैण में भी हजारों-हजार लोग इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा में हो रही अव्यवस्था के लिए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन न होने से मूल निवासियों का रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने रजिस्ट्रेशन की सभी तरह की बाध्यता खत्म करने की मांग की है। साथ ही कहा कि सरकार को यात्रा प्रबंधन के लिए बेहतर इंतजामात करने चाहिए। यात्रियों को नहीं रोका जाना चाहिए। इनसे सभी तरह के व्यवसायियों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। समिति यात्रा से प्रभावित हो रहे व्यवसायियों से मुलाकात करेगी। हरिद्वार और ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन के नाम पर यात्रियों से पैसा वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं। हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही। लेकिन टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग जारी है।

सह संयोजक लुशुन टोडरिया ने कहा कि मास्टर प्लान के नाम पर बद्रीनाथ में मूल निवासियों की अनुमति के बिना भवन-दुकानें तोड़ी गई। लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया और ना ही उनके पुनर्वास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के दायरे से बाहर के भवन भी तोड़ने की तैयारी चल रही है। मूल निवासियों को बेघर करने की सरकार की मंशा स्पष्ट दिखाई दे रही है।

समिति के कोर मेंबर प्रांजल नौडियाल ने कहा कि केदारनाथ में विकलांगों और बीमार लोगों की सुविधा के नाम पर थार पहुँचाई गई है। लेकिन यहां वीआईपी लोगों की सुविधा के लिए थार का उपयोग हो रहा है। थार से बेहतर यहां एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए थी।

समिति के सदस्य प्रमोद काला, मीनाक्षी घिल्डियाल, देवचंद उत्तराखंडी, अनिल डोभाल, विपिन नेगी, योगेंद्र रावत, प्रभात डंडरियाल, अंशुल भट्ट ने कहा कि आज अपने ही राज्य में मूल निवासी हाशिये पर हैं। सभी तरह के संसाधन मूल निवासियों के हाथ से निकलते जा रहे हैं। अब यात्रा से जुड़े मूल निवासियों का रोजगार भी प्रभावित हो गया है। यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है।

Previous Post

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, 50 परसेंट पेंशन देने का है प्लान

Next Post

मुख्यमंत्री का फ़रमान मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर :तुंगनाथ -चोपता घाटी में फंसे पर्यटक,रेस्क्यू में जुटा प्रशासन
उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर :तुंगनाथ -चोपता घाटी में फंसे पर्यटक,रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

May 29, 2026
चारधाम यात्रा: श्रीनगर में बस अड्डे के पास विकसित होगी नई पार्किंग
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: श्रीनगर में बस अड्डे के पास विकसित होगी नई पार्किंग

May 29, 2026
4.13 ग्राम स्मैक के साथ श्रीनगर का युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड

4.13 ग्राम स्मैक के साथ श्रीनगर का युवक गिरफ्तार

May 29, 2026
आस्था, विश्वास और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंची श्री केदारनाथ धाम यात्रा
उत्तराखंड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी, जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क,यात्रियों से अपील, मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का करें पालन

May 28, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री का फ़रमान मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री का फ़रमान मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,033)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (284)
  • दुर्घटना (218)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (112)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (851)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर :तुंगनाथ -चोपता घाटी में फंसे पर्यटक,रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर :तुंगनाथ -चोपता घाटी में फंसे पर्यटक,रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

May 29, 2026
चारधाम यात्रा: श्रीनगर में बस अड्डे के पास विकसित होगी नई पार्किंग

चारधाम यात्रा: श्रीनगर में बस अड्डे के पास विकसित होगी नई पार्किंग

May 29, 2026
4.13 ग्राम स्मैक के साथ श्रीनगर का युवक गिरफ्तार

4.13 ग्राम स्मैक के साथ श्रीनगर का युवक गिरफ्तार

May 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page