• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

पहाड़ की महिला भी पहाड़ जैसी ही होती हैं मजबूत:अमरदेई शाह,अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

by पहाड़वासी
March 3, 2023
in रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाबराय स्थित ज्वाल्पा में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 27 महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने उपस्थित महिलाओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ की महिला भी पहाड़ जैसी ही मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं इसी कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने नारी पर आधारित कविता मैं ही तो नारी हूं कविता का पाठ भी किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि महिला से ही जीवन का आरंभ होता है तथा बिना महिलाओं की सहभागिता के समाज का निर्माण होना असंभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने में महत्वूर्ण भूमिका देने पर या उसकी सूचना उपलब्ध कराने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो हर वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है लेकिन इस बार होली के कारण आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।
अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की जनपद ब्रांड एंबेसडर प्रीति नेगी ने कहा कि स्त्री में हर स्थिति में सामंजस्य बिठाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हर हाल में सम्मान होना चाहिए। बाल कल्याण समिति की सदस्य अनसुया पटवाल ने 0 से 18 वर्ष तक के कमजोर, निराश्रित व बाल श्रम को रोकने के लिए किए जा रहे जागरुक कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकत्री गायत्री जगवाण ने महिला जीवन पर आधारित मार्मिक गीत गाया। इसके साथ ही कमला रावत व संगीता कप्रवान ने भी कविता के माध्यम से महिला जीवन पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि महिला से ही जीवन का आरंभ होता है तथा बिना महिलाओं की सहभागिता के समाज का निर्माण होना असंभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने में महत्वूर्ण भूमिका देने पर या उसकी सूचना उपलब्ध कराने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो हर वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है लेकिन इस बार होली के कारण आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।इससे पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।


इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्र, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन हर्षवर्धनी सुमन, क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, बाल विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति, जखोली हिमांशु बडोला, रंजना गैरोला सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं अन्य मौजूद रहे।

Previous Post

पंतनगर: यहां कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट

Next Post

भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव मन्दिर फलासी में, 51कलशो के साथ निकाली गई जल कलश यात्रा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर नगर निगम में पार्षद और कर्मचारियों के बीच विवाद गहराया, जांच समिति गठित
उत्तराखंड

श्रीनगर नगर निगम में पार्षद और कर्मचारियों के बीच विवाद गहराया, जांच समिति गठित

May 30, 2026
रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर :तुंगनाथ -चोपता घाटी में फंसे पर्यटक,रेस्क्यू में जुटा प्रशासन
उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर :तुंगनाथ -चोपता घाटी में फंसे पर्यटक,रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

May 29, 2026
बाबा केदार के दरबार में पंच पंडा समिति रुद्रपुर की बड़ी जीत!!न्यायालय ने बहाल किए तीर्थ पुरोहितों के प्रथागत अधिकार
उत्तराखंड

बाबा केदार के दरबार में पंच पंडा समिति रुद्रपुर की बड़ी जीत!!न्यायालय ने बहाल किए तीर्थ पुरोहितों के प्रथागत अधिकार

May 27, 2026
रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
Next Post
भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव मन्दिर फलासी में, 51कलशो के साथ निकाली गई जल कलश यात्रा

भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव मन्दिर फलासी में, 51कलशो के साथ निकाली गई जल कलश यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,035)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (285)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (112)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (852)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

श्रीनगर नगर निगम में पार्षद और कर्मचारियों के बीच विवाद गहराया, जांच समिति गठित

श्रीनगर नगर निगम में पार्षद और कर्मचारियों के बीच विवाद गहराया, जांच समिति गठित

May 30, 2026
गंगनानी के पास कार गहरी खाई में गिरी, 02 लोगों की मौत, 03 घायल

गंगनानी के पास कार गहरी खाई में गिरी, 02 लोगों की मौत, 03 घायल

May 30, 2026
रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर :तुंगनाथ -चोपता घाटी में फंसे पर्यटक,रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर :तुंगनाथ -चोपता घाटी में फंसे पर्यटक,रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

May 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page