• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

by पहाड़वासी
August 6, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो – जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न आपदा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्णतः अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज समय पर मिल सके।इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं, ताकि आपदाग्रस्त क्षेत्र से लाए गए घायलों को तत्काल उपचार मिल सके।आरक्षित चिकित्सा व्यवस्था इस प्रकार है:-🔹 दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, देहरादून150 जनरल बेड50 ICU बेड🔹 कोरोनेशन जिला चिकित्सालय, देहरादून80 जनरल बेड20 ICU बेड🔹 एम्स, ऋषिकेश50 जनरल बेड20 ICU बेडइन अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल और दवा आपूर्ति की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है।मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस, मनोचिकित्सक भेजे गएस्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आपदा से प्रभावित लोगों में मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति पैदा होना स्वाभाविक है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष तौर पर तीन मनोचिकित्सकों को धराली क्षेत्र में तैनात किया है, ताकि ज़रूरतमंदों को तत्काल काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक सहायता मिल सके।उन्होंने बताया कि इन डॉक्टरों की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में काम करेगी और राहत शिविरों में जाकर लोगों से संवाद भी करेगी।स्वास्थ्य विभाग पूर्ण सतर्कता मेंस्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) और आपदा प्रतिक्रिया टीमें अलर्ट पर हैं। 108 एम्बुलेंस सेवा को भी चौबीसों घंटे एक्टिव मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा यह एक संवेदनशील समय है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि एक भी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति इलाज से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।

Previous Post

धराली के बाद अब यहाँ बारिश ने मचाया कहर

Next Post

धराली रेस्क्यू ऑपरेशन,ख़राब मौसम के कारण वापस लौटा एमआई-17 हेलीकॉप्टर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

कैरी मी बैक पॉलिसी से केदारनाथ धाम से नीचे लाया गया 12 टन सूखा कूड़ा4732 श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण अभियान में निभाई भागीदारी
उत्तराखंड

कैरी मी बैक पॉलिसी से केदारनाथ धाम से नीचे लाया गया 12 टन सूखा कूड़ा4732 श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण अभियान में निभाई भागीदारी

September 22, 2026
श्रीनगर में 3.5 करोड़ की आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास, 10 लाख से बनेगा सेवानिवृत्त कर्मचारी भवन
उत्तराखंड

श्रीनगर में 3.5 करोड़ की आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास, 10 लाख से बनेगा सेवानिवृत्त कर्मचारी भवन

September 22, 2026
दुकान की आड़ में चरस बेच रहा था कारोबारी, 424 ग्राम के साथ गिरफ्तार
अपराध

दुकान की आड़ में चरस बेच रहा था कारोबारी, 424 ग्राम के साथ गिरफ्तार

September 22, 2026
सीमा पार -भारत-चीन  व्यापार, तीसरे बैच में 10 लोगों ने किया चीन में प्रवेश! 23.63 लाख रुपये का सामान लेकर पहुंचे 6 व्यापारी और 4 हेल्पर, पूर्ववर्ती बैचों के 9 व्यापारी लौटे भारत
उत्तराखंड

सीमा पार -भारत-चीन व्यापार, तीसरे बैच में 10 लोगों ने किया चीन में प्रवेश! 23.63 लाख रुपये का सामान लेकर पहुंचे 6 व्यापारी और 4 हेल्पर, पूर्ववर्ती बैचों के 9 व्यापारी लौटे भारत

September 22, 2026
Next Post
धराली रेस्क्यू ऑपरेशन,ख़राब मौसम के कारण वापस लौटा एमआई-17 हेलीकॉप्टर

धराली रेस्क्यू ऑपरेशन,ख़राब मौसम के कारण वापस लौटा एमआई-17 हेलीकॉप्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (221)
  • उत्तराखंड (4,319)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (391)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

कैरी मी बैक पॉलिसी से केदारनाथ धाम से नीचे लाया गया 12 टन सूखा कूड़ा4732 श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण अभियान में निभाई भागीदारी

कैरी मी बैक पॉलिसी से केदारनाथ धाम से नीचे लाया गया 12 टन सूखा कूड़ा4732 श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण अभियान में निभाई भागीदारी

September 22, 2026
श्रीनगर में 3.5 करोड़ की आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास, 10 लाख से बनेगा सेवानिवृत्त कर्मचारी भवन

श्रीनगर में 3.5 करोड़ की आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास, 10 लाख से बनेगा सेवानिवृत्त कर्मचारी भवन

September 22, 2026
दुकान की आड़ में चरस बेच रहा था कारोबारी, 424 ग्राम के साथ गिरफ्तार

दुकान की आड़ में चरस बेच रहा था कारोबारी, 424 ग्राम के साथ गिरफ्तार

September 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page