• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विश्व योग दिवस पर भगवान केदारनाथ धाम में आस्था और स्वास्थ्य का संगम, योगाभ्यास में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

by पहाड़वासी
June 21, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहित, यात्री एवं सुरक्षाकर्मी हुए शामिल

रुद्रप्रयाग–
विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष उल्लास और श्रद्धा के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऊँचे हिमालय की गोद में स्थित इस दिव्य धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच जब योग की विभिन्न क्रियाएं संपन्न हुईं, तो वातावरण पूरी तरह योगमय हो उठा।इस विशेष अवसर पर आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित योग सत्र में बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितों, गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस, बदरी-केदार मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, साथ ही देश-विदेश से आए श्रद्धालु तीर्थयात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग जी द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयं भी योग क्रियाओं में भाग लेकर आस्था और स्वास्थ्य का संदेश दिया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा को जोड़ने की साधना है, विशेषकर इस पावन धाम में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

योग कार्यक्रम का संचालन योग अनुदेशक सर्वेश तिवारी एवं योग अनुदेशक अरविंद शुक्ला द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम एवं प्राणायाम जैसी विविध यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन के लाभों को सरल भाषा में समझाते हुए प्रतिभागियों को योग की मूल भावना से जोड़ा।कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. सुप्रभ दास एवं डॉ. प्रमोद शुक्ला भी उपस्थित रहे , उन्होंने बताया कि केदारनाथ जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र में भी योग को लेकर तीर्थ यात्रियों और स्थायी जनों में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, वह अत्यंत प्रेरणादायक है।
इस भव्य आयोजन में केदारनाथ धाम के पवित्र वातावरण में जब लोगों ने एक साथ योग किया, तो वह दृश्य अध्यात्म और स्वास्थ्य के संगम का जीवंत उदाहरण बन गया।

Previous Post

उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल,नए प्रयोगों से बदली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तस्वीर, श्रद्धालुओं की संख्या में भी नए कीर्तिमान स्थापित

Next Post

कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में डीएम प्रतीक जैन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक
उत्तराखंड

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
Next Post
कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में डीएम प्रतीक जैन

कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में डीएम प्रतीक जैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,130)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (332)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page